उत्तर प्रदेश

‘मेरी संजीदगी तुम्हें परेशान करती है…’ कुशीनगर महोत्सव के मंच पर भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने सुनाई ऐसी कविता, तालियों से गूंज उठा पंडाल

कुशीनगर: कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के महाकुंभ ‘कुशीनगर महोत्सव-2026’ के मंच पर रविवार की शाम उस समय एक बेहद आत्मीय और विचारोत्तेजक माहौल बन गया, जब भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने समारोह में शिरकत की. महोत्सव के आयोजक विनय राय के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे उपेन्द्र राय ने मंच से जीवन के अनुभवों, रिश्तों की गहराई और संघर्षों से लड़ने की कला पर ऐसा प्रेरक संबोधन दिया कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

“जब कोई रिश्ता 30 साल पूरा कर ले, तो वह मरने के बाद ही टूटता है”

अपने संबोधन की शुरुआत में CMD उपेन्द्र राय ने आयोजक विनय राय के साथ अपने दशकों पुराने आत्मीय संबंधों को याद किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि वे प्रत्यक्ष रूप से वर्ष 2000 से और अप्रत्यक्ष रूप से 1997 से एक-दूसरे को जानते हैं. दिल्ली के पत्रकारिता जगत का एक रोचक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि लोग हम चारों भाइयों को सगा भाई ही मानते थे – एक बार एक वकील साहब ने तो अनेक लोगों की गवाही के बाद भी यह मानने से इनकार कर दिया था कि हम सगे भाई नहीं हैं. उन्होंने कहा, “जब कोई रिश्ता 30 साल की आयु पूरी कर ले, तो मान लेना चाहिए कि अब वह जीवन भर नहीं, बल्कि मरने के बाद ही टूटेगा.”

यात्राओं से सीखा 80 फीसदी जीवन दर्शन: CMD उपेन्द्र राय

CMD उपेन्द्र राय ने बताया कि वे कुशीनगर महोत्सव में पहली बार आए हैं, हालांकि यह आयोजन उनके अपने घर जैसा है. सुबह ठीक 11 बजे से लगातार सफर करते हुए गोरखपुर में कुछ मुलाकातों के बाद वे सीधे कुशीनगर पहुंचे. यात्राओं के प्रति अपने प्रेम को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में जितनी भी बातें सीखी हैं, उनमें से 80 फीसदी सीख उन्हें यात्राओं से, और शेष किताबें पढ़ने व लोगों से मिलने-जुलने से मिली हैं.

संघर्षों पर दिया जीवन मंत्र: “चुपचाप रहना मुर्दे का लक्षण है”

जीवन में आने वाली चुनौतियों और संघर्षों पर युवाओं व श्रोताओं को व्यावहारिक मंत्र देते हुए CMD उपेन्द्र राय ने बेहद बेबाक बात कही:

“हमारे सबके जीवन में लड़ाई है, युद्ध है और संघर्ष है. बड़े-बुजुर्ग सिखाते हैं कि कहीं उलझना या लड़ना नहीं चाहिए, चुपचाप रहना चाहिए. मैं इसके उलट कहता हूं—जरूर उलझना चाहिए और बिल्कुल चुपचाप नहीं रहना चाहिए, क्योंकि चुपचाप रहना मुर्दे का लक्षण होता है. लेकिन हां, लड़ाई वही लड़ो जिसे स्वयं नियंत्रित कर सको. जिस लड़ाई में पंचों को बुलाना पड़ जाए या बहुत लोगों को शामिल करना पड़े, समझो आप वह लड़ाई हार गए. लड़ाई उतनी ही लड़ो कि जब समाप्त करना हो, अपनी चटाई मोड़ो, बगल में दबाओ और आगे बढ़ चलो.”

स्वरचित नज्म सुनाकर श्रोताओं को किया भावविभोर

संबोधन के समापन पर CMD उपेन्द्र राय ने एक बेहद संवेदनशील प्रसंग साझा किया. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही लखनऊ में उनके भांजे का तिलक समारोह था (शादी 24 नवंबर को है). समारोह में संगीत के बीच बैठे हुए रात ठीक 9 बजकर 13 मिनट पर उनके मन में कुछ पंक्तियां उभरीं, जिन्हें उन्होंने कुशीनगर के मंच से श्रोताओं को समर्पित किया:

मेरी संजीदगी तुम्हें परेशान करती है,

तुम्हें नहीं पता बंद कमरे की पीड़ा कितनी परेशान करती है.

हाथ की सफाई से मदारी सबका मन बहला देता है,

पर उससे पूछो भूख उसको कितना परेशान करती है.

कोई क्यों लटक जाता है फांसी के फंदे पर मां को रोता हुआ छोड़कर,

वो तुमसे ज्यादा जिंदा रहना चाहता था—जिंदगी किसी-किसी को ज्यादा परेशान करती है.


इन मर्मस्पर्शी पंक्तियों ने मंच पर मौजूद अतिथियों और पंडाल में बैठे हजारों दर्शकों को गहरी संवेदना से भर दिया. अंत में उन्होंने कलाकारों के इस मंच की सराहना करते हुए सभी से लोक संगीत और कला का आनंद लेने का आग्रह किया.

यह भी पढ़िए: कुशीनगर महोत्सव-2026: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने की शिरकत, देखें VIDEO

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

6 minutes ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

59 minutes ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

1 hour ago

कुशीनगर महोत्सव-2026: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय कर रहे शिरकत, देखें VIDEO

Kushinagar Mahotsav 2026 closing ceremony Upendrra Rai live: तमकुहीराज के रामलीला मैदान में कुशीनगर महोत्सव-2026…

2 hours ago