बिजनेस

भारत-फ्रांस की नई छलांग: अगले साल लॉन्च होगा ‘तृष्णा’ सैटेलाइट, पीएम मोदी ने किया ऐलान

पीएम मोदी ने घोषणा की है कि भारत और फ्रांस अगले साल मिलकर ‘तृष्णा’ (TRISHNA) सैटेलाइट लॉन्च करेंगे. यह मिशन दुनिया में जल और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा. फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सैटेलाइट परियोजना दोनों देशों के सहयोग का एक स्वाभाविक विस्तार है. उन्होंने बताया कि पिछले साल पेरिस और इस साल दिल्ली में आयोजित एआई (AI) समिट्स ने इस साझेदारी को और मजबूत किया है.

डीप-टेक और ग्लोबल पार्टनरशिप

पीएम मोदी ने कहा कि आज से 50 या 100 साल बाद जब इस दौर को याद किया जाएगा, तो इसे भारत की बड़ी आकांक्षाओं और सपनों के दौर के रूप में देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार कर रहा है और उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेंगे. हाल ही में नीस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने दुनिया के सामने भारत की डीप-टेक क्षमताओं को दिखाया.

उन्होंने बताया कि भारत के 120 प्रमुख डीप-टेक स्टार्टअप्स ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके दौरान करीब 1,400 बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकें हुईं, जिससे वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा मिला. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशों के बीच संबंध सिर्फ व्यापार पर नहीं, बल्कि भरोसे पर भी आधारित होते हैं. हर देश भरोसेमंद सप्लाई चेन और स्थिर साझेदार चाहता है, और भारत दुनिया भर में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभर रहा है.

समावेशी हो वैश्विक शासन और तकनीक

एवियन में आयोजित जी7 (G7) बैठक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भरोसे पर आधारित साझेदारी की बात रखी और ग्लोबल साउथ के देशों के साथ समान सहयोग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत का संदेश बिल्कुल साफ था कि वैश्विक शासन तभी प्रभावी होगा जब वह सबको साथ लेकर चले, वैश्विक विकास तभी टिकाऊ होगा जब उसका लाभ सभी को मिले, और तकनीक तभी मानवता के लिए फायदेमंद होगी जब उस पर भरोसा किया जा सके.

डिजिटल इंडिया का कमाल

पीएम मोदी ने भारत की डिजिटल उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि देश में लगभग 90 करोड़ लोगों के लिए यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा चुकी है, जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो पाती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि दूर-दराज के गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच जाएगा, लेकिन आज यह हकीकत बन चुका है.

ये भी पढ़ें: ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे!’ राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी में पीएम मोदी को दी विदाई और किया वादा; दिखी गजब केमेस्ट्री

पीएम मोदी ने ‘X’ पर जताया आभार

पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुशी और गर्व जताया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल था और पीएम मोदी की मौजूदगी ने उन्हें अपने देश के और करीब महसूस कराया, भले ही वे हजारों किलोमीटर दूर रह रहे हों. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा-

‘कुछ समय पहले पेरिस पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. मैं भारत और फ्रांस को और करीब लाने में उनके प्रयासों पर गर्व महसूस करता हूं. भारत-फ्रांस साझेदारी हमारे ग्रह की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.’

इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने यूरोप के सबसे बड़े तकनीक और नवाचार सम्मेलनों में से एक ‘वीवाटेक 2026’ (Vivatech 2026) को संबोधित किया. उन्होंने एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया और कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

54 seconds ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 minute ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

20 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

34 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

39 minutes ago