बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता का माहौल तो बना ही रहता है, लेकिन असली खिलाड़ी वही है जो इन मुश्किलों के बीच भी अपनी रफ्तार बरकरार रखे. अदानी ग्रुप की कंपनी ‘अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड’ (AESL) ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे आ चुके हैं और आंकड़ों को देखकर साफ लग रहा है कि कंपनी ने ना सिर्फ अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि भविष्य की भी एक तस्वीर पेश की है.
इस तिमाही में कंपनी का टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) करीब 43.2% उछलकर 801 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. कंपनी के कैश प्रॉफिट में भी 22.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब 1,227 करोड़ रुपये हो गया है.
अगर हम पूरे नौ महीनों का रिपोर्ट कार्ड देखें, तो कंपनी की कुल इनकम 16% से ज्यादा बढ़कर 20,737 करोड़ रुपये हो गई है. कंपनी के CEO कंदर्प पटेल का मानना है कि यह सब कुछ मुमकिन हो पाया है क्योंकि टीम ने जमीन पर काम (On-ground execution) बहुत बारीकी से किया और पैसों का सही जगह, सही तरीके से इस्तेमाल किया.
अदानी एनर्जी ने इस दौरान चार बड़े ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्हें शुरू कर दिया है. इनमें नॉर्थ करणपुरा, खावड़ा फेज-2 (पार्ट-A), खावड़ा पूलिंग स्टेशन-1 और सांगोद जैसे अहम प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. कंपनी ने अपने काम को फैलाने के लिए जमकर निवेश भी किया है. इस साल कंपनी ने करीब 9,294 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च (Capex) किया है, जो पिछले साल के 7,475 करोड़ के मुकाबले काफी ज्यादा है. यह दिखाता है कि कंपनी आने वाले समय के लिए खुद को बड़े स्तर पर तैयार कर रही है.
आजकल हम सब स्मार्ट मीटरों के बारे में सुन रहे हैं, और इस सेक्टर में भी AESL काफी तेजी से हाथ-पैर मार रही है. कंपनी ने अब तक कुल 92.5 लाख स्मार्ट मीटर इंस्टॉल कर दिए हैं. इसमें से 61.2 लाख मीटर तो इसी हालिया अवधि में लगाए गए हैं. कंपनी के पास अभी भी 2.46 करोड़ मीटर लगाने का भारी-भरकम ऑर्डर बाकी है, जिससे भविष्य में करीब 29,519 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है.
निवेशकों के लिए कंपनी के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. फिलहाल कंपनी के पास 77,787 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. इसके अलावा, करीब 1 लाख करोड़ रुपये के नए टेंडर पाइपलाइन में हैं, जो कंपनी के लिए नए दरवाजे खोल सकते हैं.
इस शानदार प्रदर्शन का असर रेटिंग्स पर भी दिखा है. मशहूर ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ‘मूडीज’ (Moody’s) ने अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई और अदानी ट्रांसमिशन स्टेप-वन का आउटलुक सुधार कर ‘स्टेबल’ (Stable) कर दिया है.
यह भी पढ़ें: तीन दिन की गिरावट खत्म, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…