बिजनेस

रेलवे का 2030 नेट जीरो लक्ष्य: नवीकरणीय, परमाणु और थर्मल ऊर्जा पर जोर

भारतीय रेलवे 2030 तक नेट ज़ीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए परमाणु, सौर, जलविद्युत, पवन और थर्मल ऊर्जा का मिश्रण अपनाएगा. यह कदम रेलवे की 10 गीगावॉट (GW) ट्रैक्शन ऊर्जा की जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा.

रेलवे ने 2030 तक 3 GW नवीकरणीय ऊर्जा (जलविद्युत सहित) और 3 GW परमाणु व थर्मल ऊर्जा खरीदने की योजना बनाई है. शेष 4 GW ऊर्जा पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के साथ साझेदारी से मिलेगी.

रेलवे ने 2 GW परमाणु ऊर्जा के लिए ऊर्जा मंत्रालय से अनुरोध किया है. इसके अलावा, 2 GW थर्मल ऊर्जा नए संयुक्त उपक्रमों और बिजली खरीद समझौतों के तहत प्राप्त की जाएगी. साथ ही, 500 मेगावाट राउंड-द-क्लॉक नवीकरणीय ऊर्जा के लिए भी समझौते किए जा रहे हैं.

1.5 GW जलविद्युत परियोजनाओं की भी योजना बनाई जा रही है, जो रेलवे को ऊर्जा आपूर्ति कर सकती हैं.

इस वित्तीय वर्ष में रेलवे के सभी ब्रॉड गेज मार्गों का 100% विद्युतीकरण पूरा करने का लक्ष्य है. 2025-26 से 95% ट्रेनें बिजली से चलेंगी, जिससे रेलवे के कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी. अनुमान के मुताबिक, 2030 तक कार्बन उत्सर्जन 1.37 मिलियन टन प्रति वर्ष रह जाएगा, जिसे वनीकरण जैसी पहलों से संतुलित किया जा सकता है.

वर्तमान में 90% ट्रेनें बिजली से चल रही हैं, जबकि 10% अभी भी डीजल से संचालित हो रही हैं. तीन साल पहले यह आंकड़ा 37% था, जो अब तेजी से कम हुआ है.

रेलवे अपने उत्पादन इकाइयों में ऊर्जा दक्षता बढ़ाकर और ग्रीन रेलवे स्टेशन विकसित करके कार्बन नकारात्मक उपाय भी अपनाएगा.

इलेक्ट्रिक ट्रेनों का एक और फायदा डीजल खर्च में कमी के रूप में दिखेगा. रेलवे का 2025-26 में डीजल पर खर्च ₹9,528.53 करोड़ तक आ जाएगा, जो पिछले एक दशक में सबसे कम होगा.


ये भी पढ़ें- भारत की आर्थिक वृद्धि संतुलित, निजी खपत का GDP में योगदान बढ़ा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

12 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

34 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

34 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

59 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago