देश

Indore Crime News: अजब सिंह का पत्नी संग हुआ गजब का विवाद, जहर भी खाया और गोली भी कैसे?

Indore Crime News:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बड़ी वारदात हुई. जहां पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने खुद की जान लेने का फैसला कर लिया. मामला इंदौर के बाणगंगा का है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

जानिए कब पत्नी ने खाया जहर

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के विवाद की ये घटना बाणगंगा क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी की है. बता दें कि बाणगंगा निवासी अजब सिंह राजपूत का किसी बात पर अपनी पत्नी बबीता से जमकर विवाद हुआ. जब दोनों के बीच विवाद और बहस चल रही थी, इसी दौरान बबीता ने जहर खा लिया. पत्नी के जहर खाने के बाद अजब सिंह ने भी 12 बोर की बंदूक निकाला और खुद को गोली मार ली.

थाना प्रभारी बाणगंगा ने दी जानकारी

मामले में थाना प्रभारी, बाणगंगा सियाराम गुर्जर ने बताया कि बबीता की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पति अजब सिंह की मौत हो गई है. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद महिला ने जहर खा लिया. फिलहाल, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसका आई सी यू में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: UP News: पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में यूपी के इन जिलों के युवक, ATS ने की कई जगहों पर छापेमारी

-भारत एक्सपेस 

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

40 seconds ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

44 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

51 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago