300 रुपये से 7000 करोड़ का साम्राज्य बनाने वाली रजनी बेक्टर.
Cremica Success Story: बंटवारे का दर्द सहकर कराची से भारत आईं एक महिला ने साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हों, तो घर की रसोई से भी हजारों करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है. यह कहानी है ‘क्रेमिका’ ब्रांड की संस्थापक पद्म श्री रजनी बेक्टर की.
पाकिस्तान से भारत आईं रजनी बेक्टर ने 300 रुपये के छोटे से निवेश से अपने बेकिंग पैशन को बिजनेस में बदला. आज उनके क्रेमिका और इंग्लिश ओवन ब्रांड्स का टर्नओवर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा है और कंपनी की वैल्यूएशन 7000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. व्यापार में उनके इस अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2021 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया.
देश के विभाजन के समय रजनी बेक्टर का परिवार कराची से भारत आ गया था. लुधियाना के एक कारोबारी परिवार में शादी के बाद, जब बच्चे बोर्डिंग स्कूल चले गए, तो रजनी ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से बेकरी का कोर्स किया. अपने हुनर को परखने के लिए उन्होंने महज 300 रुपये में एक ओवन खरीदा और घर पर ही आइसक्रीम और केक बनाना शुरू कर दिया.
शुरुआत में आइसक्रीम बिजनेस से मुनाफा नहीं हो रहा था. ऐसे में साल 1978 में उनके पति धर्मवीर ने 20,000 रुपये की मदद की. इसके बाद रजनी ने अपने ब्रांड का नाम ‘क्रेमिका’ रखा. स्वाद और क्वालिटी के दम पर क्रेमिका के प्रोडक्ट्स देखते ही देखते घर-घर में मशहूर होने लगे.
1985 में रजनी ने पंजाब में ब्रेड बनाने की यूनिट लगाई, जहां रोजाना 5,000 ब्रेड बनती थीं. समय के साथ यह उत्पादन बढ़कर 50,000 प्रतिदिन हो गया. इसके बाद उन्होंने ‘इंग्लिश ओवन’ ब्रांड लॉन्च किया. आज क्रेमिका का कारोबार बिस्किट, सॉस और बेकरी प्रोडक्ट्स के साथ दुनिया के 60 से अधिक देशों में फैला हुआ है.
यह भी पढ़ें-सिर्फ भाषा नहीं अरबों डॉलर की इकोनॉमी…! अंग्रेजी-उर्दू का दबदबा मिटाकर कैसे ‘ग्लोबल ब्रांड’ बन रही हिंदी?
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…