देश

शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से TMC ने किसे मैदान में उतारा? रेजीनगर से रबीउल आलम पर दांव

West Bengal By Election TMC Plan: पश्चिम बंगाल की दो अहम विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर पर होने वाले उपचुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचेंगी, लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं लड़ेंगी. इसके साथ ही पार्टी ने दोनों विधानसभा सीटों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

नंदीग्राम और रेजीनगर सीट का सियासी समीकरण (West Bengal By Election TMC Candidates)

नंदीग्राम विधानसभा सीट वर्तमान में खासी चर्चा में है, क्योंकि यह वही सीट है जहां 2021 में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच ऐतिहासिक मुकाबला हुआ था. शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी.

नंदीग्राम सीट: टीएमसी ने इस बहुचर्चित सीट से संचिता प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है.

रेजीनगर सीट: इस सीट से टीएमसी ने रबीउल आलम चौधरी पर भरोसा जताया है. हुमायूं कबीर द्वारा छोड़ी गई इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि हुमायूं कबीर की पार्टी (AJUP) ने उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मोहम्मद अबुल्लाही काफी को उतारा है.

असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी मुकाबला

पश्चिम बंगाल के इन दो विधानसभा उपचुनावों के अलावा, टीएमसी ने असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रोफेसर अब्दुल सलाम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है, जहां बीजेपी ने देबाशीष शर्मा और कांग्रेस ने शिवमनी बोरा को टिकट दिया है.

कब होगी वोटिंग और नतीजे? (TMC Candidates List)

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, इन सभी सीटों के लिए 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि डाले गए वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी. इन परिणामों का असर क्षेत्रीय राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है.

अक्शर पूछे जाने वाले सवाल और उत्तर (West Bengal By Election Update)

  • Q1: क्या ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के आगामी उपचुनाव में चुनाव लड़ रही हैं?
  • उत्तर: नहीं, टीएमसी ने स्पष्ट कर दिया है कि ममता बनर्जी उपचुनाव नहीं लड़ेंगी.
  • Q2: टीएमसी ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए किसे अपना उम्मीदवार बनाया है?
  • उत्तर: टीएमसी ने नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान को उम्मीदवार बनाया है.
  • Q3: रेजीनगर विधानसभा सीट से टीएमसी ने किस पर भरोसा जताया है?
  • उत्तर: टीएमसी ने रेजीनगर सीट से रबीउल आलम चौधरी को मैदान में उतारा है.
  • Q4: पश्चिम बंगाल और असम की इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग कब होगी?
  • उत्तर: इन सभी सीटों के लिए 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.
  • Q5: उपचुनाव के नतीजे (वोटों की गिनती) कब घोषित किए जाएंगे?
  • उत्तर: सभी सीटों पर वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी.

देश की राजनीति से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


पश्चिम बंगाल उपचुनाव, West Bengal By-Elections, नंदीग्राम सीट, Nandigram Seat, ममता बनर्जी, Mamata Banerjee, टीएमसी उम्मीदवार, TMC Candidates, शुभेंदु अधिकारी, Suvendu Adhikari, नौगांव लोकसभा, Nowgong Lok Sabha, West Bengal by-elections 2026, TMC candidate list Nandigram Rezinagar, Mamata Banerjee decision, Sanchita Pradhan TMC, Nowgong Lok Sabha by-election, पश्चिम बंगाल उपचुनाव 2026, नंदीग्राम विधानसभा उम्मीदवार, ममता बनर्जी चुनाव नहीं लड़ेंगी, टीएमसी कैंडिडेट लिस्ट, रेजीनगर उपचुनाव, असम नौगांव लोकसभा चुनाव

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

38 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

41 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

51 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago