बिजनेस

आरबीआई ने नई Monetary Policy का किया ऐलान, रेपो रेट में कटौती से होम लोन समेत सभी कर्ज होंगे सस्ते

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मुंबई से मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो दर को 50 बेसिस अंक घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा. गवर्नर ने कहा, “MPC द्वारा सिफारिश की गई कटौती 50 बेसिस अंकों की है, जिससे रेपो दर अब 5.5 प्रतिशत हो गई है.”

RBI ने रेपो रेट में क्यों की कटौती?

इस कटौती का मुख्य कारण मुद्रास्फीति में नरमी बताया गया है. हाल ही में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.16 प्रतिशत पर आ गई है, जो मार्च में 3.34 प्रतिशत थी. यह दर RBI की 4% की सहज सीमा से नीचे है, जिससे यह उम्मीद बनी कि केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों को लेकर नरम रुख अपना सकता है. रेपो रेट में कटौती से होम लोन के साथ ही अन्य कर्ज सस्ते होंगे.

स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) दर को घटाकर 5.25 प्रतिशत किया गया है.
मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) और बैंक रेट को 5.75 प्रतिशत कर दिया गया है.

RBI गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति की 55वीं बैठक 4, 5 और 6 जून को हुई, जिसमें वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें- दुनियाभर की कंपनियां भारत में निवेश के लिए दौड़ रहीं, यहां 10 वर्षों में FDI तेजी से बढ़ा

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मुद्रास्फीति के दृष्टिकोण में कमी आई है. वहीं वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर बनी हुई है और कई बहुपक्षीय संस्थाओं ने वैश्विक विकास दर को घटाया है. इसके विपरीत, भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि, मांग और मुद्रास्फीति में स्थिरता देखी जा रही है, जिससे निवेश के बेहतर अवसर बन रहे हैं. इस निर्णय से पहले अप्रैल में हुई पिछली MPC बैठक (7, 8 और 9 अप्रैल) में भी RBI ने रेपो दर में 25 बेसिस अंकों की कटौती की थी, जिससे दर 6.25% से घटाकर 6% की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

19 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

23 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

24 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

41 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

44 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago