बिजनेस

RBI की नई नीति: रेपो रेट में कटौती से लोन सस्ते, निवेश और खपत को मिलेगा बढ़ावा

RBI Repo Rate Cut 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की है. अब यह दर 6 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 6.25 प्रतिशत थी.

यह 2025 में दूसरी बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है. इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कमी की गई थी. इस कदम से लोन की ब्याज दरों में कमी आएगी, जिससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सस्ते होंगे. आम आदमी को इससे सीधी राहत मिलेगी.

मौद्रिक नीति रुख में बदलाव: ‘न्यूट्रल‘ से ‘अकोमोडेटिव‘

आरबीआई ने अपने मौद्रिक नीति के रुख को ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘अकोमोडेटिव’ कर दिया है. इसका अर्थ है कि बैंक भविष्य में भी नरम नीति अपनाए रख सकता है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिलेगा.

जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाया गया

गवर्नर मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 20 आधार अंकों से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है. तिमाही आधार पर वृद्धि दर के अनुमान इस प्रकार हैं:

  • पहली तिमाही: 6.5%
  • दूसरी तिमाही: 6.7%
  • तीसरी तिमाही: 6.6%
  • चौथी तिमाही: 6.3%

महंगाई दर 4 प्रतिशत रहने का अनुमान

आरबीआई के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई दर औसतन 4 प्रतिशत रह सकती है. तिमाही पूर्वानुमान इस प्रकार हैं:

  • पहली तिमाही: 3.6%
  • दूसरी तिमाही: 3.9%
  • तीसरी तिमाही: 3.8%
  • चौथी तिमाही: 4.4%

मल्होत्रा ने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई दर लक्ष्य के नीचे बनी हुई है, जिसका मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट है.

निवेश और खपत में सुधार

गवर्नर ने बताया कि देश में निवेश गतिविधियां तेज हो रही हैं. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती देखी जा रही है और शहरी खपत में भी निरंतर सुधार दर्ज किया जा रहा है.


इसे भी पढ़ें- अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत का प्रदर्शन अन्य देशों से बेहतर: NSE CEO आशीष कुमार चौहान


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

जमीन के झगड़े ने ली जान: बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, फिर पिस्टल लेकर SSP ऑफिस पहुंच किया सरेंडर

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में जमीन और मकान के विवाद ने खूनी…

10 minutes ago

नवंबर में मिलेगी गुड न्यूज? 1,000 से बढ़कर 7.5 हजार हो जाएगी पेंशन; जानें EPFO का पूरा प्लान

PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…

40 minutes ago

CCTV में कैद लंगूर का प्यार, दुकान पहुंचकर दुकानदार को लगाया गले; वायरल वीडियो जीत रहा दिल

Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

53 minutes ago

‘जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!’ पंजाब की तीर्थ यात्रा बसों पर NHRC सख्त, मान सरकार को नोटिस

NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…

55 minutes ago

DA Hike Update: 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें! जानिए DA बढ़ोतरी पर क्या है ताजा अपडेट

DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…

1 hour ago

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

1 hour ago