मनोरंजन

कंगना रनौत का करारा हमला: मनाली घर का एक लाख रुपये बिजली बिल, हिमाचल सरकार को घेरा

Kangana Ranaut Electricity Bill: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और 2024 में संसद सदस्य चुनी गई कंगना रनौत अपने संसदीय कर्तव्यों और फिल्मी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में वह हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आईं, जहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ एक चौंकाने वाली बात साझा की.

एक लाख रुपये का बिजली बिल

कंगना रनौत ने मंडी में अपने मनाली स्थित घर पर आए भारी बिजली बिल के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हर महीने उनका बिजली बिल एक लाख रुपये आता है, जबकि वह वहां रहती भी नहीं हैं. इस पर कंगना ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा, “इस महीने मेरे मनाली घर का एक लाख रुपये का बिजली बिल आया है, जहां मैं रहती भी नहीं हूं. यह स्थिति बहुत ही शर्मनाक है. हम यह पढ़ते हैं और समझ नहीं पाते कि क्या हो रहा है, लेकिन अब हमारे पास यह मौका है कि हम इस समस्या का हल ढूंढें.”

राज्य के लिए काम करने की अपील

अपने भाषण में कंगना ने राज्य की बेहतरी के लिए सभी से मिलकर काम करने की अपील की. उन्होंने कहा, “ये लोग भेड़िये हैं और हमें मनाली के लोगों को इनकी पकड़ से बाहर निकालना होगा. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने प्रदेश और देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाएं. हमें इन भेड़ियों से अपने प्रदेश को मुक्त करना होगा.”

कंगना का बेबाक अंदाज

कंगना रनौत बॉलीवुड में अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं. वह हमेशा सच्चाई कहने से नहीं डरतीं, और यही कारण है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और मूवी माफिया के बारे में खुलकर बात की थी. अब कंगना राजनीति में भी अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोर रही हैं और लगातार हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार की आलोचना कर रही हैं.


इसे भी पढ़ें- सिंगापुर: आग की चपेट में आया पवन कल्याण का 8 साल का बेटा, विदेश में चल रहा इलाज


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago