Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत का प्रदर्शन अन्य देशों से बेहतर: NSE CEO आशीष कुमार चौहान

आशीष कुमार चौहान ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारत सहित अन्य देशों पर नए आयात शुल्क लगाए जाने के बाद भारत के शेयर बाजार ने अन्य देशों की तुलना में लचीलापन दिखाया है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने रविवार को कहा कि अमेरिका द्वारा पारस्परिक शुल्क लगाए जाने के बाद चल रही वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि आने वाले हफ्तों में बातचीत के बाद और शुल्क संरचना के स्थिर होने पर एक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी. रामनवमी के अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरे पर आशीष कुमार चौहान ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारत सहित अन्य देशों पर नए आयात शुल्क लगाए जाने के बाद भारत के शेयर बाजार ने अन्य देशों की तुलना में लचीलापन दिखाया है. उन्होंने कहा, “अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति मजबूत लगती है.”

उन्होंने यह भी बताया कि संभावित प्रभाव के बारे में भ्रम की स्थिति है, खासकर कुछ कंपनियों पर, उन्हें उम्मीद है कि बातचीत के बाद स्थिति स्थिर हो जाएगी. उन्होंने कहा, “शुल्क संरचना स्थिर हो जाएगी और अगले एक या दो हफ्तों में समग्र स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.”

सेंसेक्स और निफ्टी ने 2.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की

हाल ही में अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ, जिसका वैश्विक बाजारों पर असर पड़ा है, ने पिछले सप्ताह प्रमुख भारतीय शेयर सूचकांकों, सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की. निफ्टी 50 सप्ताह के अंत में 22,904.40 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स अपने साप्ताहिक निचले स्तर 75,364.69 के करीब बंद हुआ. सप्ताह के दौरान, बीएसई सेंसेक्स में 2,050.23 अंक या 2.64% की गिरावट आई, जबकि एनएसई निफ्टी में 614.8 अंक या 2.61% की गिरावट आई.


ये भी पढ़ें: भारत द्वारा उपहार में दी गई एंबुलेंस ने श्रीलंका में 15 लाख से अधिक जानें बचाईं


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital