बिजनेस

Apple के नए COO होंगे मुरादाबादी Sabih Khan, टिम कूक ने जमकर की तारीफ

भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट सबीह खान (Sabih Khan) को एप्पल का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है. सबीह खान तीन दशकों से एप्पल से जुड़े रहे हैं. वह  इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह सीओओ का पदभार संभालेंगे. वह इस समय में कंपनी के उपाध्यक्ष हैं.

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सबीह खान की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह एक शानदार रणनीतिकार और एप्पल की सप्लाई चेन के चीफ आर्किटेक्ट में से एक हैं.”

टिम कुक ने कहा, “सबीह मूल्यों के साथ दिल से नेतृत्व करते हैं और मुझे विश्वास है कि वह एक असाधारण चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनेंगे. उन्होंने यह सुनिश्चित करने में मदद की कि एप्पल वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सके.”

जेफ विलियम्स इस साल के अंत में अपने रिटायरमेंट तक कंपनी के लिए काम करते रहेंगे और डिज़ाइन टीम और एप्पल वॉच विभाग का प्रबंधन करेंगे.

कौन हैं सबीह खान?

एप्पल के वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) सबीह खान इस महीने के अंत में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. सबीह खान भारतीय मूल के हैं और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1966 में हुआ था, जिसके बाद वे सिंगापुर चले गए, जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए.

सबीह खान ने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन की डिग्री ली और उसके बाद रेनसेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रैजुएशन की. 1995 में Apple में शामिल होने से पहले सबीह क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी, GE प्लास्टिक्स से जुड़े थे,  जहां उन्होंने एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और प्रमुख अकाउंट तकनीकी प्रमुख के रूप में कार्य किया.

इससे पहले टिम कुक ने एप्पल के कार्बन उत्सर्जन को 60 प्रतिशत से ज़्यादा घटाने के लिए सबीह खान की सराहना की. कुक ने कहा कि सबीह ने एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर बनाने और अमेरिका में इसके विस्तार के लिए नए टेक्नोलॉजी और मॉर्डन तरीकों को अपनाया.


ये भी पढ़ें: अब ‘ओवर टाइम’ पर इस कंपनी का अनोखा अलर्ट सिस्टम, कर्मचारियों के लिए तय की नई लिमिट, बोले- ज्यादा काम मत करो!


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

59 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago