देश

बिना सुरक्षा उपकरणों की लापरवाही ने लील ली दो कर्मचारियों की जान

मुकेश राणा, दिल्ली:


दिल्ली पश्चिम विहार स्थित बालाजी हॉस्पिटल में कार्बन रखरखाव टैंक में उतरकर सफाई करने वाले दो कर्मचारियों की मौत हो गई .दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पश्चिम विहार स्थित बालाजी हॉस्पिटल में दो लोगों के टैंक में बेहोश होने की सूचना मिली थी.

जिसके बाद दमकल की गाड़ी ओर जवान राहत ओर बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंचे तो बताया गया. दोनों सफाई कर्मचारियों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेज दिया गया.

जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बृजेश और विक्रम के रूप में हुई है. दोनों कर्मचारी अस्पताल में एमसी मेंटेनेंस ठेकेदार के कर्मचारी बताई जा रहे हैं.

जो कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे. जिसके चलते जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और भीतर ही रह गए, काफी देर बाद दोनों को बाहर निकल लिया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल भेजकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

बिना सुरक्षा उपकरणों के इस तरह का काम मजदूरों के लिए हमेशा जाम लेवा साबित होता है. वावजूद इसके हमेशा नियम कायदों को ताक पर रखकर मजदूरों से ऐसे खतरनाक काम करवाए जाते है.

नतीजा ऐसी अप्रिय घटना बार बार किसी घर के चिराग को बुझा कर हमेशा के लिए अंधेरा कर देती है.


ये भी पढ़े: गुजरात में पुल गिरने से 20 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक; आर्थिक सहायता का ऐलान


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago