बिजनेस

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 74,200 से ऊपर, Nifty गिरावट के साथ 22,528 पर

Share Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टरों में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स (Sensex) 106.98 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,233.11 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी (Nifty) 16.25 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,528.45 पर था.

निफ्टी बैंक 127.10 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,500.60 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 50.30 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,398.40 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.95 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,499.30 पर था.

ट्रेडर्स को बदलावों के दौर में उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, नकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी को 22,500 और उससे पहले 22,400 और 22,300 पर सपोर्ट मिल सकता है. उच्च स्तर पर 22,600 और इसके बाद 22,700 और 22,800 लेवल तत्काल प्रतिरोध हो सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले ज्यादातर सामानों पर इस हफ्ते लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को सस्पेंड कर दिया है. यह उतार-चढ़ाव वाली व्यापार नीति में नया मोड़ है, जिसने वित्तीय बाजारों को हिलाकर रख दिया है. साथ ही मुद्रास्फीति और विकास में मंदी को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, “ट्रेडर्स को महत्वपूर्ण बाजार बदलावों के दौर में अलग-अलग परिसंपत्ति वर्गों में बड़े उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए. ट्रंप के टैरिफ के कारण भारतीय बाजार लाल निशान में खुलने के आसार हैं, जिससे अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं.”

ये रहें टॉपगेनर्स और लूजर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे. जबकि, इंफोसिस, जोमैटो, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स रहे.

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,579.08 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,738.52 पर और नैस्डैक 2.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,069.26 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में, केवल जापान और सोल लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि बैंकॉक, चीन, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 6 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 2,377.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,617.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.


ये भी पढ़ें: छोटे शहरों में बीते 3 वर्षों में 34 प्रतिशत बढ़ा महिलाओं का वेतन: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

31 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago