Govinda Secretary: अभिनेता गोविंदा के सचिव शशि सिन्हा की मौत से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलीं. इन पर शशि सिन्हा ने खुद ही विराम लगाया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि वह जिंदा हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं. शशि सिन्हा ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “जब से मेरी मौत की झूठी खबर फैली है, तब से मुझे फोन पर कई शोक संदेश और कॉल आ रहे हैं.”
शशि सिन्हा ने आगे स्पष्ट किया कि गोविंदा के पूर्व सचिव और करीबी दोस्त शशि प्रभु का निधन हुआ है, न कि उनका. उन्होंने आगे बताया, “चूंकि मेरा नाम गोविंदा के पुराने दोस्त और पूर्व सचिव शशि प्रभु से मिलता-जुलता है इसलिए भ्रम के कारण यह खबर फैल गई. फिल्म ‘इल्जाम’ के समय शशि प्रभु उनके सचिव थे, उसके बाद से मैं उनका (गोविंदा) काम देख रहा हूं.” उन्होंने आगे बताया, “शशि प्रभु जी गोविंदा के बहुत करीबी थे और उनके भाई जैसे थे.”
शशि सिन्हा पिछले कई सालों से गोविंदा के काम को मैनेज कर रहे हैं और उन्होंने एक्टर के करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है. वह आमिर खान, आयशा जुल्का और संगीता बिजलानी जैसे अन्य कई सेलेब्स के साथ भी काम कर चुके हैं.
हाल ही में शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा और गोविंदा के अलग होने की खबरों को खारिज कर दिया था. उन्होंने आईएएनएस से कहा कि गोविंदा ने इस तरह की कोई बात नहीं की है. उन्होंने कहा, “अभी यह खबर हर जगह फैल रही है इसलिए हम इस पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने कोर्ट में कानूनी नोटिस भेजा है. इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है कि यह क्या है. कानूनी नोटिस अभी तक हमारे पास नहीं पहुंचा है.”
ये भी पढ़ें: इस वजह से कियारा ने छोड़ी ‘Don 3’ मूवी, रणवीर सिंह के अपोजिट अब नए एक्ट्रेस की तलाश
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…