बिजनेस

Share Market: सपाट खुला शेयर बाजार, Sensex गिरावट के साथ 80,706 पर पहुंचा, Nifty 24,380 पर

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला.  सुबह 9:42 सेंसेक्स 40 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,706 और निफ्टी 33 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,380 पर था. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 96 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,383 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 159 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,577 पर था.

सेक्टोरल आधार पर आईटी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और पीएसई सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे. ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी लाल निशान में थे.

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स थे. इटरनल, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, नेस्ले और इन्फोसिस टॉप लूजर्स थे.

मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने कहा, “अमेरिकी बाजारों में आई तेजी के अनुरूप एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है. भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव की पृष्ठभूमि में घरेलू शेयर सूचकांकों में भी सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली है.”

एशियाई बाजार में हल्कि तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजार में हल्की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सोल सबसे ज्यादा बढ़ने वाले बाजारों में थे. वहीं, बैंकॉक और जकार्ता में लाल निशान में कारोबार हो रहा था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एजेंडे में कमी आने की बढ़ती उम्मीदों के बीच पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. यूएस बाजार का मुख्य सूचकांक डाओ करीब 0.70 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप आज ​​दिन में ब्रिटेन के साथ एक बड़े व्यापार समझौते की घोषणा करेंगे.


ये भी पढ़ें: भारत के बिजनेस एविएशन सेक्टर को रफ्तार देने के लिए नई टैक्स नीति का प्रस्ताव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

48 seconds ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

6 minutes ago

तीन दिन में तीसरी बार हिली पनामा की धरती, 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से मचा हड़कंप, देश में इमरजेंसी घोषित

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार…

31 minutes ago

आम्रपाली ने नेशनल टीवी पर खोला निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज़, कहा- “उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…”

बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…

46 minutes ago