Virat Kohli Controversy: विराट कोहली और बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य के बीच विवाद तब शुरु हुआ जब फैंस ने देखा कि उन्होंने अवनीत कौर की कुछ इंस्टाग्राम तस्वीरों को लाइक किया है. इसके बाद हंगामा तब और मच गया जब उन्होंने ये कहा कि फोटो इंस्टाग्राम की गलती की वजह से लाइक हुई उनकी तरफ से ऐसा नहीं किया गया. इस बयान के बाद सिंगर राहुल वैद्य ने कोहली की तरफ से उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करने को लेकर निशाना साधा. बात यही पर खत्म नहीं हुआ. राहुल ने विराट को जोकर तक कहा. ऐसे में अब इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है. विराट के बाद राहुल को इन दो क्रिकेटर ने अनफॉलो कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं वो?
विराट कोहली को जोकर कहने को लेकर फैंस ही नहीं क्रिकेटर्स भी राहुल वैद्य से नाराज नजर आ रहे हैं. कोहली को सपोर्ट करते हुए भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या ने भी अब राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. ऐसे में इन दोनों क्रिकेटर्स की तरफ से राहुल को अनफॉलो करने को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. बता दें कि कई दिनों से फैंस कमेंट सेक्शन में राहुल को भला बुरा कहते हुए अनफॉलो करने को लेकर रिक्वेस्ट कर रहे थे.
दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब राहुल वैद्य ने 5 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें लिखा था विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं. बाद में उन्होंने यह भी दावा किया कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाड़ी के फैंस उनके परिवार के सदस्यों को ऑनलाइन गाली दे रहे थे.
ये भी पढ़ें: Opreation Sindoor: अनुपम खेर से लेकर निमरत कौर तक… इन बॉलीवुड सितारों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
इसके साथ- साथ राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने विराट के फैंस पर उनकी पत्नी और बहन को गाली देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं! और अब आप मुझे गाली दे रहे हैं, यह ठीक है, लेकिन आप मेरी पत्नी और मेरी बहन को गाली दे रहे हैं.. जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है! तो मैं सही था. इसलिए आप सभी विराट कोहली के फैंस जोकर हैं! 2 कौड़ी के (बेकार) जोकर.” इसके बाद विराट कोहली ने राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था.
बता दें कि हाल ही में अवनीत कौर के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी. अचानक फैंस ने देखा कि विराट कोहली ने इस पोस्ट को लाइक किया है और फिर मीम्स, जोक्स और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई. हालात ऐसे हो गए कि विराट कोहली को आगे आकर बयान देना पड़ा. उन्होंने लिखा मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा फीड क्लियर करते समय गलती से एक इंटरेक्शन रजिस्टर हो गया है. ऐसा लगता है कि यह एल्गोरिदम की वजह से हुआ है. कृपया इसे बेवजह की बातें न बनाएं. मेरी बात समझने के लिए शुक्रिया.
-भारत एक्सप्रेस
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और अन्य मौसमी प्रणालियों के असर से देश…
13 अक्टूबर 2026 को प्रीति योग और मालव्य योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन…
13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है.…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…