स्टॉक मार्केट.
Share Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले. शुरुआती कारोबार में रियलिटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9.29 बजे सेंसेक्स (Sensex )78.19 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 78,095.38 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी (Nifty) 46.80 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,715.45 पर था.
निफ्टी बैंक 50.35 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 51,658.30 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 112.50 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 52,082.25 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के बाद 16,088.95 पर था. बाजार पर नजर रखने वालों के मुताबिक, निफ्टी ने 23,807 के पिछले उच्च स्तर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे ऊपर नहीं टिक सका.
इस बीच, सेंसेक्स पैक में पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स रहे. जबकि, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड टॉप लूजर्स रहे.
पीएल कैपिटल के हेड-एडवाइजरी विक्रम कासट ने कहा, “23,869 का प्रति घंटा उच्च स्तर निकट अवधि में एक महत्वपूर्ण स्विंग हाई होगा. 23,869 से ऊपर बंद होने से निफ्टी 24,220 तक बढ़ सकता है. कुल मिलाकर रुझान तेजी का रहेगा, क्योंकि निफ्टी 40एचईएमए 23,323 से ऊपर कारोबार कर रहा है.”
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका में डॉव जोन्स 0.01 प्रतिशत बढ़कर 42,587.50 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत बढ़कर 5,776.65 पर और नैस्डैक 0.46 प्रतिशत बढ़कर 18,271.86 पर बंद हुआ. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी निवेशकों ने कंज्यूमर कॉन्फिडेंस पर आई हाल ही की बुरी खबर को नजरअंदाज कर दिया, शायद इसके बजाय वे फेडरल रिजर्व के अधिकारियों से मिले संकेतों पर अपना विश्वास बनाए हुए हैं. जिन्होंने कहा है कि वे अभी चिंतित नहीं हैं.
एशियाई बाजारों में, हांगकांग, चीन, जापान, सोल, जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. संस्थागत गतिविधि के संबंध में, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 25 मार्च को 5,371.57 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2,768.87 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची.
ये भी पढ़ें: Finance Bill 2025 Passed: सरकार ने लोकसभा से पारित कराया वित्त विधेयक 2025, शामिल किए गए 35 संशोधन
-भारत एक्सप्रेस
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…
Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…
यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…
Delhi high court: दिल्ली हाई कोर्ट से लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में मनी…
National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…