बिजनेस

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 73,600 से ऊपर, Nifty 22,324 पर

Share Market: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लगभग सपाट खुले, क्योंकि शुरुआती कारोबार में आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.33 बजे सेंसेक्स (Sensex) 58.07 अंक या 0.0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,672.16 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी (Nifty) 12.65 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,324.65 पर था.

निफ्टी बैंक 205.85 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,695.80 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 481.35 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,649.70 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 128.30 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,429.35 पर था.

RBI 12 और 18 मार्च को नीलामी करेगा आयोजित

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी को 22,200, 22,100 और 22,000 पर सपोर्ट मिल सकता है. हाईर साइड पर, 22,450 और उसके बाद 22,550 और 22,700 पर तत्काल रेजिस्टेंस हो सकता है. आरबीआई 12 मार्च और 18 मार्च को 50,000 करोड़ रुपये की दो ओपन मार्केट ऑपरेशन खरीद और 24 मार्च को 36 महीने की अवधि के लिए 10 बिलियन डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित करेगा. इससे सिस्टम में अधिक तरलता आएगी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, “निफ्टी 6 फरवरी, 2025 के बाद पहली बार अपने 5-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) से ऊपर बंद हुआ, जो संभावित रूप से शॉर्ट टर्म में मंदी से तेजी में बदलाव की प्रवृत्ति का संकेत देता है.”

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, जोमैटो, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 1.14 प्रतिशत बढ़कर 43,006.59 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.12 प्रतिशत बढ़कर 5,842.63 पर और नैस्डैक 1.46 प्रतिशत बढ़कर 18,552.73 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में, केवल बैंकॉक लाल निशान पर कारोबार कर रहा था. जबकि चीन, जापान, सियोल, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5 मार्च को दसवें दिन अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 20वें दिन अपनी खरीद को बढ़ाया और उसी दिन 3,370.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.


ये भी पढ़ें: 2025 में महिलाओं के लिए 48% बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

13 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

44 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

59 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago