मंईयां सम्मान निधि योजना
Maiyya Samman Yojna: केंद्र सरकार आए दिन महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं लेकर आती रहती है. इन योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिती में भी सहायत मिलती है. इस बीच झारखंड सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार राज्य का कुल बजट 1.45 लाख करोड़ रुपये का होगा. इस बजट के साथ ही मंईयां सम्मान योजना की भी चर्चा तेज हो गई है. अब उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में जल्द ही 7500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के लिए 2025-26 में 13,363 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में भरोसा दिलाया कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ जल्द मिलेगा. उन्होंने कहा कि होली से पहले, यानी 14 मार्च तक, तीन महीनों की राशि एक साथ 7500 रुपये के रूप में पात्र महिलाओं के खाते में जमा कर दी जाएगी. राज्य की हजारों महिलाएं लंबे समय से इस राशि के आने का इंतजार कर रही थीं.
ये भी पढ़ें: अगर आप भी हैं टैक्सपेयर तो फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम, वरना खत्म होने वाली है डेडलाइन
बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने कहा था कि जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में धन की कोई कमी नहीं है. मंईयां सम्मान योजना के भुगतान में देरी पर उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाए थे. बता दें कि पहले इस योजना के तहत 1000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, जिससे वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बनें. ऐसे में अब सरकार की घोषणा के बाद महिलाओं को जल्द ही इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…