बिजनेस

शेयर बाजार में टॉप-10 कंपनियों का धमाल, 6 ने मिलकर जोड़े ₹63 हजार करोड़; निवेशकों को कराई मौज

शेयर बाजार (Stock Market) में बीता सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहा. कभी सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली, तो कभी बाजार ने जोरदार वापसी की. हफ्ते के आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स कुल मिलाकर 0.22% की बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से छह ने अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कराया. इन कंपनियों ने मिलकर करीब 63,478 करोड़ रुपये की कमाई कराई, जबकि चार कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा.

L&T का 28,523 करोड़ का लाभ

सबसे ज्यादा फायदा लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के निवेशकों को हुआ. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6.02 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया और निवेशकों को करीब 28,523 करोड़ रुपये का लाभ हुआ. दूसरे नंबर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रहा, जिसके शेयरधारकों ने लगभग 16,015 करोड़ रुपये कमाए. बैंक का मार्केट कैप 11.22 लाख करोड़ रुपये हो गया. एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और इसके निवेशकों को 9,617 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 14.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

LIC-Bajaj-Reliance का क्या हुआ?

इसके अलावा एलआईसी का मार्केट कैप 5,977 करोड़ रुपये बढ़कर 5.52 लाख करोड़ रुपये हो गया. बजाज फाइनेंस में 3,142 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसका मार्केट कैप करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी मामूली फायदा हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 202 करोड़ रुपये बढ़कर 19.21 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया.


ये भी पढ़ें: गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, कैपेसिटी बढ़कर 13.1 मिलियन यात्रियों की हुई, उत्तर-पूर्व की कनेक्टिविटी मजबूत


इन कंपनियों को झेलना पड़ा नुकसान

वहीं दूसरी ओर कुछ बड़ी कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा. भारती एयरटेल का मार्केट कैप 15,338 करोड़ रुपये घटकर 11.27 लाख करोड़ रुपये रह गया. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को 14,632 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इंफोसिस और टीसीएस के मार्केट कैप में भी गिरावट दर्ज की गई.

मार्केट कैप के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

3 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

18 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

18 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

18 minutes ago