देश

पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किया उद्घाटन, बताया ‘विकसित भारत’ की नई ऊर्जा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो मार्ग का उद्घाटन किया और इस परियोजना को ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा का स्रोत बताया. यह भारत में पहली बार है जब एक ही मंच से एक ही दिन रैपिड रेल और मेट्रो सेवा दोनों का शुभारंभ किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान के सभा को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना विकसित भारत में संपर्क का एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत करती है. एकीकृत प्रणाली शहर के भीतर यात्रा के लिए मेट्रो और ‘‘जुड़वां शहरों’’ की परिकल्पना को गति देने के लिए नमो भारत ट्रेनों का उपयोग करती है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने अपने इस दौरे की कुछ तस्वीरों को शेयर किया और लिखा कि देश में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है. संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित कर गौरवान्वित हूं.

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि देशवासियों के सफर को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हैं. मेरठ मेट्रो नेटवर्क भी यहां के लोगों का जीवन और आसान बनाएगा.

मेरठ में पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धियां

पीएम मोदी ने मेट्रो में यात्रा भी की और वहां मौजूद छात्रों से बातचीत भी की. बच्चों के साथ फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि मेरठ मेट्रो में यात्रा के दौरान बच्चों के साथ हुई बातचीत ने इस अनुभव को और भी यादगार बना दिया. विकास परियोजनाओं को लेकर मेरठवासियों के जोश और उत्साह ने नई ऊर्जा से भर दिया.

मेरठ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब परियोजनाएं अधर में नहीं लटकती हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार जिस कार्य की नींव रखती है, उसे पूरा करती है क्योंकि उन्होंने स्वयं इन सेवाओं की नींव रखी है और इनका उद्घाटन किया है.

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले मेट्रो सेवाएं केवल 5 शहरों तक ही सीमित थीं, लेकिन अब 25 से अधिक शहरों में मेट्रो चल रही है जिससे भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है. रैपिड रेल को लेकर उन्होंने कहा कि इस परियोजना की एक अनूठी विशेषता सराय काले खान, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ में भारतीय रेलवे, मेट्रो और बस स्टैंडों का एकीकरण है. भारत में पहली बार नमो भारत और मेट्रो रेल एक ही ट्रैक और स्टेशन पर चलेंगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एकीकरण से यात्रियों को शहर के भीतर यात्रा करने या सीधे दिल्ली जाने की सुविधा मिलेगी जिससे कई श्रमिकों और छात्रों की दिल्ली में किराए के मकानों में रहने की मजबूरी खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: मन की बात में पीएम मोदी ने छात्रों को दिया मंत्र, कहा- ‘मार्कशीट से तय नहीं होता आपका मूल्य’

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago