बिजनेस

नहीं रहे ‘भुजिया किंग’ शिवरतन अग्रवाल! चेन्नई में पत्नी की सेवा के दौरान थमी सांसें; जानें 8वीं पास छात्र ने कैसे खड़ा किया था ‘बिकाजी’ का साम्राज्य?

भारतीय स्नैक इंडस्ट्री के दिग्गज और Bikaji Foods International के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ का गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया. वे 74 वर्ष के थे. शिवरतन अग्रवाल अपनी पत्नी की हार्ट बाईपास सर्जरी के बाद उनकी देखभाल के लिए पिछले 10 दिनों से चेन्नई में ही रुके हुए थे.

बता दें कि गुरुवार सुबह अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं. उनके निधन की खबर से बीकानेर समेत देश के औद्योगिक जगत में शोक की लहर है.

पत्नी की सेवा करते हुए दुनिया को कहा अलविदा

शिवरतन अग्रवाल के परिवार के लिए यह समय बेहद भावुक है. हाल ही में उनकी पत्नी की गंभीर हार्ट सर्जरी हुई थी और वे अपनी पत्नी की सेहत में सुधार का इंतजार कर रहे थे. गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने अचानक बेचैनी महसूस की.

यह भी बताते चलें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है.

‘हल्दीराम’ से अलग होकर बनाई अपनी पहचान

शिवरतन अग्रवाल की कामयाबी की कहानी किसी मिसाल से कम नहीं है. वे प्रसिद्ध व्यवसायी हल्दीराम के पोते थे, लेकिन उन्होंने परिवार की बनी-बनाई विरासत के बजाय अपना नया रास्ता चुना. 1993 में उन्होंने बीकानेर में ‘शिवदीप फूड्स’ की शुरुआत की और बाद में ‘बिकाजी’ ब्रांड लॉन्च किया. उन्होंने इस ब्रांड का नाम बीकानेर के संस्थापक ‘राव बीका’ के नाम पर रखा. आज बिकाजी न केवल भारत बल्कि अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों समेत दुनिया के कई कोनों में बीकानेरी स्वाद का पर्याय बन चुका है.

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर सड़क हादसा: बोलेरो में आग लगने से 11 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

मशीन से भुजिया बनाने वाले देश के पहले शख्स

महज 8वीं तक पढ़ाई करने वाले शिवरतन अग्रवाल तकनीकी रूप से काफी विजनरी थे. उस दौर में जब भुजिया पूरी तरह हाथों से बनाई जाती थी, उन्होंने विदेशों का दौरा कर मशीनों के महत्व को समझा. वे भारत में मशीनों के जरिए भुजिया का उत्पादन शुरू करने वाले पहले व्यक्ति बने. उनके इस क्रांतिकारी कदम ने भुजिया की क्वालिटी और उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ा दिया. उनके इसी विजन ने एक स्थानीय स्नैक को ग्लोबल ब्रांड में बदल दिया, जिसका आज हजारों करोड़ का टर्नओवर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

26 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

60 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago