देश

नदिया में मोदी-मोदी की गूंज, रैली में पेंटिंग्स और फोटो लेकर पहुंचे प्रशंसक

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर सरकारी कॉलेज मैदान में गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा से पहले मैदान में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है.

मैदान में गुरुवार सुबह से ही लोग जुटने लगे हैं. जिले के विभिन्न इलाकों से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया. लोग हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के साथ फोटो लेकर भी दिखाई दे रहे हैं, तो कोई उनकी पेंटिंग बनाकर ले आया है और प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार कर रहा है.

वहीं, गुरुवार सुबह से ही मैदान में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी और देखते ही देखते पूरा परिसर खचाखच भर गया. सभा स्थल पर मौजूद लोग प्रधानमंत्री के संबोधन का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए. कई समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर पहुंचे थे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा दिखाई दिया.

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले कई स्तरों पर जांच की जा रही है, जिसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं. पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. मंच की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और तकनीकी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा गया है.

नदिया जिले में चुनावी सरगर्मी और तेज हुई

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली नदिया जिले की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी माहौल के बीच इस तरह की बड़ी जनसभा को काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं.

वहीं, अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषण में क्या मुद्दे उठाते हैं और उनका जनता पर कितना प्रभाव पड़ता है. क्योंकि पहले चरण का मतदान जारी है और इसका खासा प्रभाव देखने को मिल सकता है. यह रैली आने वाले दिनों में जिले की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

ये भी पढ़ें- बंगाल में ‘छप्पा वोट’ के दिन लदे! कूचबिहार में पोलिंग बूथ पर दबंगई कर रहे थे TMC कार्यकर्ता, CRPF ने दौड़ा-दौड़ा कर लतियाया

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

18 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

35 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

51 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago