बिजनेस

5 लाख रुपये निवेश या 5,000 रुपये की SIP? जानिए कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर

SIP vs Lump Sum Investment: म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आमतौर पर दो तरीके सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. लंपसम निवेश और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP). दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन निवेशकों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि लंबे समय में कौन सा विकल्प बेहतर रिटर्न दे सकता है. आइए जानते हैं.

क्या होता है लंपसम निवेश?

लंपसम निवेश में पूरी रकम एक साथ म्यूचुअल फंड में लगाई जाती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पूरी राशि शुरुआत से ही निवेशित रहती है और उसे लंबे समय तक कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है. अगर बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, इसमें एक जोखिम भी है. यदि निवेश के तुरंत बाद बाजार में गिरावट आती है, तो निवेश की वैल्यू प्रभावित हो सकती है क्योंकि पूरी रकम एक ही समय पर लगाई गई होती है.

SIP क्यों है लोकप्रिय?

SIP में निवेशक हर महीने एक तय राशि निवेश करता है. इससे निवेश धीरे-धीरे बाजार में जाता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है. इस प्रक्रिया को रुपी कॉस्ट एवरेजिंग कहा जाता है. यह तरीका खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए सुविधाजनक माना जाता है क्योंकि वे अपनी नियमित आय से छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं.

रिटर्न में कितना अंतर?

मान लीजिए कोई व्यक्ति 8.3 साल तक हर महीने 5,000 रुपये की SIP करता है और उसे औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है. इस दौरान उसका कुल निवेश करीब 4.98 लाख रुपये होगा. अनुमानित रिटर्न जोड़ने के बाद फंड का मूल्य लगभग 8.55 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

वहीं, यदि कोई निवेशक शुरुआत में ही 5 लाख रुपये लंपसम निवेश करता है और उसे समान 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है, तो 8.3 साल बाद उसकी कुल फंड वैल्यू करीब 12.81 लाख रुपये हो सकती है.


ये भी पढ़ें: ऑटोमोबाइल से लेकर रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर तक; स्लोवाकिया में CEOs संग द्विपक्षीय निवेश बढ़ाएंगे पीएम मोदी


किसे चुनना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आपके पास बड़ी रकम उपलब्ध है और आप बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम उठा सकते हैं, तो लंपसम निवेश ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखता है. दूसरी ओर, जो निवेशक कम जोखिम लेना चाहते हैं और नियमित रूप से निवेश करना पसंद करते हैं, उनके लिए SIP बेहतर विकल्प हो सकता है. निवेश का फैसला करते समय अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और बाजार की स्थिति को जरूर ध्यान में रखें.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

15 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

43 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

51 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

59 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago