बिजनेस

Startup Mahakumbh 2025: दिल्ली में स्टार्टअप इकोसिस्टम में सबसे बड़ा समागम, 50 देशों के 3,000 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 1,000 निवेशक जुटेंगे

India Startup Ecosystem: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3 दिवसीय ‘स्टार्टअप महाकुंभ 2025’ का दूसरा संस्करण गुरुवार को भारत मंडपम में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया. यह आयोजन भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सबसे बड़ा समागम है, जिसमें 3,000 से अधिक स्टार्टअप अपनी नए तकनीक, उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे. इसमें 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

इनोवेशन और उद्यमिता के लिए दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के रूप में नामित ‘दिल्ली स्टार्टअप महाकुंभ 2025’ में 50 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक स्टार्टअप, 1,000 से अधिक निवेशक और इनक्यूबेटर और 10,000 से अधिक प्रतिनिधि एक साथ आएंगे.

इन 10 गतिशील क्षेत्रों के एक्‍सपर्ट जुट रहे

इस कार्यक्रम में 10 गतिशील क्षेत्रों एआई, डीप टेक, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थ टेक, बायोटेक, एग्री टेक, एनर्जी एंड क्लाइमेट टेक, इनक्यूबेटर एंड एक्सेलेरेटर, डी2सी, फिनटेक, गेमिंग एंड स्पोर्ट्स, डिफेंस एंड स्पेस टेक और मोबिलिटी को शामिल किया गया है. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और केंद्र की स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप्स को फंडिंग, नेटवर्किंग और वैश्विक कनेक्शन के अवसर प्रदान करना है.

सूचना-प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने क्‍या कहा

कार्यक्रम में अपने संबोधन में सूचना और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत की विकास के संभावनाओं के बारे में आशा व्यक्त की. उन्होंने कहा, “भारत सुरक्षित हाथों में है. हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे पास प्रतिभा, कौशल और तेज सरकार है. दूसरों के विपरीत, हमारी सरकार लगातार तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनी गई है. आप जैसे हितधारकों के साथ मिलकर हम भारत के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए एक मजबूत, अधिक रचनात्मक और जीवंत भारत बनाने के लिए सहयोग करेंगे.”

‘महाकुंभ ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया’

उत्तर प्रदेश के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “प्रयागराज के महाकुंभ ने दुनिया को रिकॉर्ड बनाने का सार सिखाया. इसी तरह, स्टार्टअप महाकुंभ हमारे देश के विकास क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है, नई प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रहा है और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर कर रहा है.”

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago