बिजनेस

Share Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाज़ार, Sensex गिरकर पहुंचा 81,139

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला. सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 234 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,139 और निफ्टी 64 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,649 पर था.

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 83.60 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,859 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 107.45 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,203 पर था.

निफ्टी ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे. आईटी, एफएमसीजी, इन्फ्रा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में थे.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स में टॉप गेनर्स थे. एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे.

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, “सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,700, 24,600 और 24,500 पर सपोर्ट मिल सकता है. तेजी की स्थिति में 24,800, 24,900 और 25,000 रुकावट के स्तर होंगे.” ज्यादा एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में थे.

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,589 करोड़ रुपए के इक्विटी बेचे

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2 जून को लगातार दूसरे सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,589 करोड़ रुपए के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने दसवें दिन अपनी खरीद जारी रखी और उसी दिन 5,313 करोड़ रुपए के इक्विटी खरीदे.

वैश्विक कारणों के चलते सोमवार को भी शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 77.26 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,373.75 और निफ्टी 34.10 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,716.60 पर था.


ये भी पढ़ें: LIC ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड 19,013 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर PSU सूची में शीर्ष पर रही


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महंगाई की तगड़ी मार! टोंड मिल्क से लेकर दही तक सब हो गया महंगा, ये है ताजा रेट?

Milk Price Hike: तमिलनाडु में प्राइवेट डेयरियों ने दूध और दही के दाम बढ़ाकर आम…

20 minutes ago

‘दिल मिले न मिले…’, अनुप्रिया पटेल का विपक्ष पर तंज, 2027 में NDA की रिकॉर्ड जीत का दावा

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी…

27 minutes ago

एनआईए चार्जशीट से हटी UAPA की धाराएं, अमेरिका और यूक्रेन लौट सकेंगे म्यांमार मामले के आरोपी

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू…

43 minutes ago