बिजनेस

टैरिफ के चलते शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा शेयरों में बिकवाली

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है. सुबह 9:39 पर सेंसेक्स 195 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,990 और निफ्टी 68 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,699 पर था.

टैरिफ के कारण वैश्विक बाजारों में देखी गई गिरावट

अमेरिकी की ओर से घोषित किए गए टैरिफ के कारण वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है. बाजार में फार्मा शेयर गिरावट का नेतृत्व कर रहे हैं. इस कारण शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया है. इसके अलावा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में थे. एफएमसीजी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में थे.

टॉप गेनर्स और लूजर्स (Indian Stock Market)

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे. सन फार्मा, एमएंडएम, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 343 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,056 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 109 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,856 पर था.

ये भी पढ़ें: अदाणी समूह वियतनाम में 10 अरब डॉलर के निवेश के लिए तैयार: ब्लूमबर्ग

विशेषज्ञ की राय (Indian Stock Market)

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, “निकट भविष्य में बाजार टैरिफ संबंधी खबरों से प्रभावित होगा. संशोधित टैरिफ दरों के कार्यान्वयन की तिथि 7 अगस्त है, इसलिए देशों के पास टैरिफ कम करने के लिए बातचीत करने का समय है. कल के बाजार के रुख से संकेत मिलता है कि बाजार 25 प्रतिशत टैरिफ को एक अल्पकालिक मुद्दा मानता है.”

एशियाई बाजारों की स्थिति

एशिया के बाजारों में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई, जकार्ता, सोल और बैंकॉक सभी लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

13 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

35 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago