बिजनेस

Tata Trust controversy: ‘मुझे बोर्ड में वापसी नहीं चाहिए, लेकिन…’ आखिर क्यों भड़के मेहली मिस्त्री?

Tata Trust controversy: टाटा समूह से जुड़ी सबसे अहम संस्थाओं में से एक टाटा ट्रस्ट एक बार फिर सुर्खियों में है. पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने ट्रस्ट के प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए मांग की है कि इसके संचालन के लिए एक स्वतंत्र एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया जाए. मिस्त्री ने यह भी साफ किया है कि उनकी ट्रस्ट के बोर्ड में वापसी की कोई इच्छा नहीं है.

उन्होंने मुंबई के चैरिटी कमिश्नर के समक्ष दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. इस मामले ने कॉरपोरेट और चैरिटेबल गवर्नेंस दोनों ही हलकों में हलचल मचा दी है.

बोर्ड की वैधता पर सवाल

मिस्त्री ने ट्रस्ट के हालिया बदलावों को भी चुनौती दी है. उनका कहना है कि जिस प्रक्रिया के तहत उन्हें ट्रस्टी पद से हटाया गया और नए सदस्यों को शामिल किया गया, वह नियमों के खिलाफ है. वर्तमान बोर्ड में नोएल टाटा (चेयरमैन), वेणु श्रीनिवासन (वाइस चेयरमैन), विजय सिंह, डेरियस खंबाटा, भास्कर भट्ट और नेविल टाटा शामिल हैं.

मिस्त्री का आरोप है कि ट्रस्ट के कुछ बड़े पदों पर “स्थायी नियुक्तियों” का फैसला महाराष्ट्र पब्लिक ट्रस्ट्स एक्ट की धारा 30A के खिलाफ जाता है. उनके अनुसार, यह नियम ट्रस्टी की नियुक्ति और कार्यकाल को लेकर स्पष्ट सीमाएं तय करता है, जिनका पालन नहीं किया गया.

वित्तीय लेन-देन का लगाया आरोप

याचिका में मिस्त्री ने ट्रस्ट के एक सदस्य विजय सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाया हैं. दावा किया गया है कि उन्होंने टाटा समूह की कंपनियों से जुड़ी गतिविधियों के जरिए करीब 20.13 करोड़ रुपये के कमीशन और बैठकों के भत्ते प्राप्त किए. मिस्त्री का कहना है कि किसी भी ट्रस्टी के लिए यह जरूरी है कि वह पूरी तरह निष्पक्ष रहकर केवल ट्रस्ट के हित में काम करे, और ऐसे भुगतान हितों के टकराव की स्थिति पैदा करते हैं.

विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन पर उठाया सवाल

मिस्त्री ने अपनी शिकायत में किसी का नाम लेने में परहेज नहीं किया. उन्होंने दो बड़े दिग्गजों पर उंगली उठाई है.

  • विजय सिंह: मिस्त्री का आरोप है कि विजय सिंह ने टाटा संस और ग्रुप की अन्य कंपनियों से कमीशन और सिटिंग फीस के तौर पर करीब 20.13 करोड़ रुपये लिए. मिस्त्री का कहना है कि एक ट्रस्टी का काम ट्रस्ट के हितों की रक्षा करना होता है, न कि उससे जुड़ी कंपनियों से मोटा आर्थिक लाभ लेना. यह सीधे तौर पर हितों का टकराव (Conflict of Interest) है.
  • वेणु श्रीनिवासन: मिस्त्री ने आरोप लगाया कि वेणु श्रीनिवासन ने अपने बेटे के साथ मिलकर ‘जगुआर लैंड रोवर’ (JLR) के एक बड़े अधिकारी का इस्तेमाल अपनी कंपनी ‘नॉर्टन मोटरसाइकिल्स’ के लिए किया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसके लिए JLR को कोई भुगतान किया गया? मिस्त्री के मुताबिक, टाटा संस के बोर्ड में रहते हुए अपनी निजी कंपनी के लिए ग्रुप के संसाधनों का इस्तेमाल करना भरोसे का कत्ल है.

अब एक तरफ जहां ट्रस्ट नए नेतृत्व (नोएल टाटा) के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पुराने साथियों के ये कानूनी दांव-पेंच मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कॉरपोरेट जगत में अडानी ग्रीन की नई मिसाल: 87.3 स्कोर के साथ बनी भारत की टॉप ESG कंपनी

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

13 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago