Adani Green ESG Score
Adani Green ESG score: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने CareEdge ESG Ratings Limited द्वारा आंकी गई भारतीय कंपनियों में सबसे अधिक ESG स्कोर हासिल किया है. कंपनी को 87.3 अंक मिले हैं और उसे शीर्ष श्रेणी की CareEdge-ESG 1+ रेटिंग दी गई है.
यह मूल्यांकन AGEL को भारतीय कॉरपोरेट जगत में पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) प्रदर्शन के मामले में एक बेंचमार्क लीडर के रूप में स्थापित करता है. यह रेटिंग उद्योग के अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाती है.
मजबूत ESG गवर्नेंस फ्रेमवर्क
रिपोर्ट के अनुसार, AGEL ने गवर्नेंस प्रथाओं, जलवायु रणनीति और संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसमें जलवायु जोखिम को कम करने, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कंपनी की मजबूत पकड़ को बताया गया है.
एजेंसी ने कंपनी की पारदर्शी जानकारी साझा करने की नीति और सुव्यवस्थित निगरानी प्रणाली की भी सराहना की है. बोर्ड स्तर पर निगरानी और स्पष्ट नीतियों ने जवाबदेही और संचालन में अनुशासन को मजबूत किया है.
ESG को व्यवसाय में किया गया शामिल
AGEL ने ESG मानकों को अपने पूरे व्यवसाय में शामिल किया है. पर्यावरण और सामाजिक जोखिमों से निपटने के लिए कंपनी ने व्यवस्थित प्रबंधन ढांचा लागू किया है, जो दीर्घकालिक स्थिरता और मजबूती को समर्थन देता है.
यह उपलब्धि अडानी समूह में हो रहे व्यापक बदलाव को भी दर्शाती है. समूह ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित व्यवसाय जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, पोर्ट्स और यूटिलिटीज में ESG सिद्धांतों को तेजी से अपनाया है.
इस रणनीतिक बदलाव का असर गवर्नेंस मानकों, जोखिम प्रबंधन और निवेश निर्णयों पर भी पड़ा है.
निवेशकों के लिए बढ़ा भरोसा
उच्च ESG रेटिंग से AGEL की वैश्विक निवेशकों और वित्तीय संस्थानों के बीच साख मजबूत हुई है. इससे कंपनी को सतत (sustainable) और ट्रांजिशन-लिंक्ड फंडिंग हासिल करने में मदद मिलेगी. ऐसे समय में जब निवेश के फैसलों में ESG मानकों की भूमिका बढ़ रही है, यह रेटिंग AGEL के विस्तार को गति दे सकती है.
ये भी पढ़ें- अडाणी ग्रुप की कतर में बड़ी तैयारी! सेंट्रल बैंक के गवर्नर से मिले सागर अडाणी; मुलाकात के क्या हैं असल मायने?
यह बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए फंडिंग जुटाने में सहायक होगी और निवेशकों का भरोसा और मजबूत करेगी.
यह उपलब्धि AGEL की जिम्मेदार विकास और सतत इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


