बिजनेस

सोमवार को 9 लाख करोड़ डुबाने के बाद आज हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, SENSEX 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 पर पहुंचा

SENSEX Today: शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन ठीक-ठाक रहा. मंगलवार को बाजार को हरे निशान पर खुला. सेंसेक्स (SENSEX) 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी (Nifty) 77.25 अंक चढ़कर 22,906.40 अंक पर पहुंच गया. इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे गिरकर 86.55 डॉलर पर आ गया.

आज बाजार में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 661 अंक या 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,134 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 453 अंक या 2.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,850 पर था. आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंसियल सर्विस और रियल्टी इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी इंडेक्स में बिकवाली बनी हुई है.

सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील टॉप गेनर्स हैं. सन फार्मा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एलएंडटी, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर्स हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, 23,000 और 23,050 के स्तर निफ्टी के लिए रुकावट के रूप में काम करेंगे, जबकि 22,800 और 22,750 समर्थन क्षेत्र के रूप में कार्य कर सकते हैं. कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.50 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.48 डॉलर प्रति बैरल पर था.

सोमवार को बाजार धड़ाम

इससे पहले चीन के AI मॉडल डीपसीक (Deepseek) ने दुनिया भर के बाजार को हिला डाला था. जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम हो गया और निवेशकों के 9 लाख करोड़ डुब गए. सोमवार का शेयर मार्केट का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 824 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 75,366 और निफ्टी 263 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 22,829 पर था.

बाजार में गिरावट का नेतृत्व मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने किया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,467 अंक या 2.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,795 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 651 अंक या 3.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,304 पर था. भारी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 9 लाख करोड़ रुपये गिरकर 410 लाख करोड़ रुपये रह गया है.

बाजार के करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. ऑटी, ऑटो, फार्मा, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट थी. बाजार का रुझान भी नकारात्मक था. पर 3,519 शेयर लाल निशान में, 597 शेयर हरे निशान में और 118 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए.

सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एमएंडएम, एसबीआई, मारुति सुजुकी और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे. एचसीएल टेक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टाइटन, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे.

गिरावट के लिए ट्रंप की नीतियां है जिम्मेदार

बाजार में गिरावट की वजह ट्रंप की अस्पष्ट व्यापारिक नीतियों को माना जा रहा है. हाल ही में अमेरिका द्वारा दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अनिश्चितता बढ़ी है. बाजार के जानकारों ने कहना है कि गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को कोलंबिया में डिपोर्ट करने से रोकने के जवाब में लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ चिंता पैदा करते हैं. ट्रंप एक फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप चीन और अन्य देशों पर भी सख्त टैरिफ लागू करेंगे. इसे लेकर बाजार में चिंताएं पैदा हो रही हैं.

भारतीय बाजारों के गिरने की एक वजह वैश्विक बाजार में कमजोरी का होना है. अमेरिकी बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है. इसकी वजह चीन के कम लागत वाले एआई मॉडल डीपसीक के आने से दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां जैसे एनवीडिया, ओपनएआई और गूगल का बिजनेस मॉडल प्रभावित होने की संभावना है.

Nvidia ने गवाएं 560 अरब डॉलर

अमे्रिका का स्टॉक एक्सचेंज Nasdaq प्री-मार्केट ट्रेडिंग में Nvidia सहित अन्य स्टॉक में गिरावट के बाद खुलने के बाद नीचे चला गया. ब्लूमबर्ग ने बताया कि चीन के सस्ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल से अमेरिकी तकनीक के प्रभुत्व को खतरा होने की चिंता के कारण Nasdaq फ्यूचर में 5% की गिरावट आई. Nvidia Corp. ने अमेरिकी प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 12% की गिरावट दर्ज की, जिससे बाजार कैपिटलाईजेशन के मामले में रिकॉर्ड सबसे बड़ी गिरावट आई.

सोमवार को Nvidia ने मार्केट कैप में करीब 600 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जो अमेरिकी इतिहास में किसी भी कंपनी के लिए एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है. चिपमेकर Nvidia के शेयर की कीमत 17% गिरकर 118.58 डॉलर पर बंद हुई. यह 16 मार्च, 2020 के बाद से Nvidia का बाजार में सबसे खराब दिन था, जो कोविड महामारी की शुरुआत थी. पिछले सप्ताह Apple को पीछे छोड़कर Nvidia सबसे मूल्यवान सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बन गई, सोमवार को शेयर की गिरावट ने Nasdaq में 3.1% की गिरावट दर्ज किया.


ये भी पढ़ें: Budget 2025 के बाद क्या फिर से सस्ता हो जाएगा सोना खरीदना? ज्वैलरी इंडस्ट्री कर रही ये खास डिमांड


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

13 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

39 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

52 minutes ago