बागपत में बड़ा हादसा.
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में बड़ा हादसा हुआ है. बड़ोत में निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना पर सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव तेज करने के निर्देश दिए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई, जब श्रद्धालु मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ा रहे थे, तभी स्टेज टूट गया, जिससे लोग भरभरा कर नीचे गिर गए. इस हादसे में दो दर्जन से ज्याद लोग घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और स्टेज के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी भी मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, कुंभ, मथुरा और उपचुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें आदिनाथ भगवान के निर्वाण को लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान स्टेज पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई और मंच टूट गया. कार्यक्रम दिगंबर जैन कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…
प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…
Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…