बिजनेस

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी समेत इन शेयर्स ने भरी उड़ान

Stock Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मामूली बढ़त के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में ऑटो, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई.

सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी

सुबह करीब 9.34 बजे सेंसेक्स 134.87 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 79,543.37 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 37.65 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 24,163.20 पर था.

निफ्टी बैंक 78.85 अंक चढ़कर ऊपर पहुंचा

निफ्टी बैंक 78.85 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 55,383.35 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 299.45 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 54,273.90 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.10 अंक या 0.47 प्रतिशत चढ़कर 16,851.45 पर था. बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, निफ्टी अब मार्च के उच्चतम स्तर 23,870 पर वापस आ गया है, जो निकट भविष्य में एक महत्वपूर्ण प्रतिरोध स्तर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Share Market today: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने लगाई जबरदस्त छलांग….. Sensex बढ़कर 78,949 पहुंचा, Nifty 23,949 पर

पीएल कैपिटल के सलाहकार प्रमुख विक्रम कासट ने कही ये बात

पीएल कैपिटल के सलाहकार प्रमुख विक्रम कासट ने कहा, “अगर निफ्टी सूचकांक 23870 स्तर पर टिकने और ऊपर उठने में विफल रहता है तो इसमें निकट भविष्य में कुछ सुधार या साइडवेज कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है. नीचे की ओर, 23460 पर 20 एचएमए ‘सुधार या पुलबैक’ के मामले में एक महत्वपूर्ण समर्थन स्तर होगा. हालांकि, यदि निफ्टी सूचकांक टूटता है और 23870 से ऊपर टिका रहता है, तो ऊपर की ओर 24250 – 24500 स्तर पर नजर बनाए रखनी होगी.”

टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा समेत इन शेयर्स ने भरी उड़ान

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इटरनल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड टॉप गेनर्स रहे. जबकि, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक टॉप लूजर्स रहे.

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 2.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,170.41 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,158.20 पर और नैस्डैक 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,870.90 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में, जापान, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि जकार्ता, सोल और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

एफआईआई और डीआईआई का निवेश

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, “वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बावजूद, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा लगातार खरीदारी ने घरेलू परिदृश्य में विश्वास को बढ़ाया.”विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 21 अप्रैल को 1,970.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 246.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago