देश

Earth Day 2025: गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी, डॉ राजेश्वर सिंह समेत नेताओं ने ऐसे दीं पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

World Earth Day 2025: हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण की तरफ ध्यान खींचना है. विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण और धरती को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया.

जीवन को पोषित करती है पृथ्वी: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व पृथ्वी दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. पृथ्वी जीवन को पोषित करती है और हमारे विकास के लिए आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण करती है. यह हमारा कर्तव्य है कि हम पृथ्वी के स्वास्थ्य की रक्षा और संवर्धन के लिए अत्यंत सावधानी से परोपकार करें. मोदी सरकार सतत विकास के लिए वैश्विक पहलों को आगे बढ़ा रही है. मैं उन संरक्षणवादियों की भी सराहना करता हूं जो हमारे ग्रह को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर प्रदेशवासियों और पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित सभी जनों को शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति के उद्घोष ‘माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ का अनुसरण करते हुए हम धरती माता को हरा-भरा और स्वच्छ रखने का संकल्प लें.”

अभी भी नहीं जागे तो भविष्य कठिन होगा: डॉ. सिंह 

उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर में लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने भी पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने x.com पर लिखा- “आज ‘पर्यावरण संरक्षण’ की आवश्यकता युवा पीढ़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी है. जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता का संकट ये सभी हमें स्पष्ट चेतावनी दे रहे हैं कि यदि अभी भी नहीं जागे तो भविष्य अत्यंत कठिन होगा.”

डॉ राजेश्वर सिंह ने  आगे कहा कि, इन समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान तभी संभव है, जब हम छात्र जीवन से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति समझ, संवेदना और संरक्षण की भावना विकसित करें. उन्होंने बताया- उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत लगभग 55 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं जिनमे से 27.40 लाख हाईस्कूल के छात्र है. इन्हें भविष्य की पर्यावरण चुनौतियों से आगाह करना और संवेदनशील बनाना हमारी प्राथमिकता है.

आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि: 


माध्यमिक शिक्षा स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को एक अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित किया जाए, ताकि भावी पीढ़ी प्रकृति को केवल उपभोग की वस्तु नहीं बल्कि पूज्य मातृभूमि के रूप में देखे.

छोटे-छोटे प्रयास दुनिया के लिए जरूरी- गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “इस पृथ्वी दिवस पर, आइए हम उस ग्रह की रक्षा करने की प्रतिज्ञा फिर से दोहराएं. हर छोटा कदम मायने रखता है, चाहे वह पेड़ लगाना हो या पानी बचाना. मिलकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा, स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य बना सकते हैं.”

पौधे लगाएं, धरती को हरा-भरा बनाएं: शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में लिखा,”।। माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:।। ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर सभी नागरिकों व प्रकृति प्रेमियों को शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर हम धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें. पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें.”

सुंदर भविष्य के लिए धरती को बनाएं प्रदूषणमुक्त

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, “‘माता भूमि:, पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर धरती माता को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुंदर भविष्य सुनिश्चित करें.”

आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पृथ्वी-रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, “‘माता भूमि:, पुत्रोऽहं पृथिव्या:’ ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं! आइए, धरती माता को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें.”

पृथ्वी को स्वच्छ और सुंदर बनाएं: डिप्टी सीएम दिया

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अपने संदेश में कहा,”आप सभी को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, हम सब मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लें.”

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया में हर साल 22 अप्रैल को मनता है पृथ्वी दिवस, इस बार थीम- OUR POWER, OUR PLANET

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

41 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

48 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago