बिजनेस

भारत के फॉरेन एक्सचेंज बाजार का टर्नओवर 4 साल में हुआ दोगुना, पहुंचा 60 अरब डॉलर के पार

Forex Turnover Doubled In 4 Years: भारत के फॉरेन एक्सचेंज (Foreign Exchange) बाजार का एवरेज डेली टर्नओवर 2024 में बढ़कर 60 अरब डॉलर हो गया है,जो कि 2020 के आंकड़े 32 अरब डॉलर से करीब दोगुना है.

यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बाली में 24वें एफआईएमएमडीए-पीडीएआई एनुअल कॉन्फ्रेंस में अपने संबोधन के दौरान दी. भारत के फॉरेन एक्सचेंज (Foreign Exchange) बाजार का एवरेज डेली टर्नओवर बढ़ना देश के वित्तीय बाजारों की मजबूती को दिखाता है.

Foreign Exchange बाजार 60 अरब डॉलर के पार

आरबीआई गवर्नर ने कहा, “बीते कुछ वर्षों में फॉरेक्स बाजार में बड़ा बदलाव आया है और यह एक मजबूत बाजार के रूप में उभरे हैं और फॉरेक्स (Foreign Exchange) मार्केट में एवरेज डेली टर्नओवर 2020 में 32 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 में 60 अरब डॉलर हो गया है.”

2020 में 3 लाख करोड़ था Foreign Exchange बाजार

उन्होंने आगे कहा कि केवल फॉरेक्स (Foreign Exchange) मार्केट में ही नहीं, बल्कि ओवरनाइट मनी मार्केट में भी विस्तार देखने को मिला है और एवरेज डेली वॉल्यूम 80 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 5.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो कि 2020 में 3 लाख करोड़ रुपये पर थी.

इसके अलावा, समान अवधि में गवर्नमेंट सिक्योरिटी मार्केट में एवरेज डेली वॉल्यूम में 40 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है और इनकी वैल्यू 66,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्तीय बाजारों की भूमिका के बारे में बोलते हुए, मल्होत्रा ​​​​ने कहा कि यह बाजार भारत की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं.

यह भी पढ़ें- खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर पर, यह सरकार के प्रयासों का नतीजा है: वित्त मंत्रालय

उन्होंने कहा कि अगर भारत को बदलाव के दौर में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करना है, तो उसमें वित्तीय बाजारों की अहम भूमिका होगी. वित्तीय बाजार न केवल पूंजी जुटाने और परिसंपत्तियों का व्यापार करने के स्थान हैं, बल्कि आर्थिक विकास के प्रमुख प्रवर्तक भी हैं. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भी भारत के गवर्नमेंट सिक्योरिटी मार्केट स्थिर बने हुए हैं. वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्र और राज्य सरकारों की सकल बाजार उधारी 24.7 लाख करोड़ रुपए रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago