बिजनेस

GST 2.0: जीएसटी सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में आया उछाल

GST 2.0: जीएसटी 2.0 सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते बीते महीने अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. टीवीएस मोटर ने बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है. वहीं, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भी अपनी बिक्री 8 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी दी है.

टीवीएस मोटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने बीते महीने अक्टूबर में कुल 5,43,557 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि कंपनी की बीते वर्ष की समान अवधि की 4,89,015 यूनिट्स से 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है.

कंपनी के अनुसार, दोपहिया वाहन सेगमेंट में कुल 5,25,150 यूनिट की बिक्री हुई. जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 478,159 यूनिट्स बेची थीं. यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. इसके अलावा, कंपनी ने घरेलू बाजार में 4,21,631 यूनिट की बिक्री की, जो कि अक्टूबर 2024 की 3,90,489 यूनिट की तुलना में 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है.

टीवीएस मोटर ने दर्ज की 16 प्रतिशत की वृद्धि

टीवीएस मोटर ने अक्टूबर में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाते हुए कुल 2,66,715 मोटरसाइकल बेचीं. जबकि स्कूटर को लेकर यही आंकड़ा 2,05,919 यूनिट रहा, जो कि अक्टूबर 2024 के 1,93,439 यूनिट से 7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बिक्री भी सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 32,387 यूनिट हो गई, जबकि थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 18,407 यूनिट्स की बिक्री हुई. दूसरी ओर, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अक्टूबर में 1,29,261 यूनिट की बिक्री के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की. कंपनी ने बीते वर्ष अक्टूबर में कुल 1,20,055 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,03,454 यूनिट की बिक्री की और 25,807 यूनिट का निर्यात किया. बीते वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने 15,115 यूनिट की बिक्र की थी, जो कि 71 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.


ये भी पढ़ें: ये तो नीरव मोदी का भी बाप निकला! अमेरिका में 4000 करोड़ का फ्रॉड, भारतीय मूल के उद्योगपति पर लगा गंभीर आरोप


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

21 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

33 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

56 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

1 hour ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

2 hours ago