US Tariff Plan: वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ लगाने की अमेरिकी धमकी के बीच भारत के लिए वाशिंगटन से बड़ी राहत की खबर आई है. अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कड़े फैसले का मुख्य निशाना भारत नहीं, बल्कि चीन है. बेसेंट ने खुलासा किया कि भारत पर पहले ही 25% टैरिफ लगाया गया था, जिसके बाद भारत ने अपनी आयात नीति में बदलाव कर लिया है. अब अमेरिका की नजर चीन और यूरोप पर है, जो लगातार रूस की ‘वॉर चेस्ट’ को भर रहे हैं.
स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूसी तेल की खरीद लगभग बंद कर दी है या बेहद कम कर दी है. उन्होंने कहा कि यूएस की सख्त व्यापार नीति काम कर रही है. भारत ने संकेत समझ लिया है, लेकिन चीन अब भी रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना हुआ है.
बेसेंट ने कहा कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूसी तेल खरीदने वालों पर 500% टैरिफ का प्रस्ताव (Russia Sanctions Bill) रखा है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि राष्ट्रपति ट्रंप को इस कार्रवाई के लिए सीनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं है. वे IEPA (International Emergency Powers Act) के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर कभी भी 500% टैरिफ लागू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: मेट्रो फेज-IV के लिए फंड जारी, तीन नए कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
अमेरिका की इस घेराबंदी के बीच रूस ने कूटनीतिक चाल चली है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया है. उन्होंने RIC (रूस-भारत-चीन) त्रिपक्षीय वार्ता को फिर से शुरू करने का आह्वान किया है. लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के दिसंबर 2025 के भारत दौरे ने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया है. रूस चाहता है कि वैश्विक व्यवस्था बहुध्रुवीय हो, न कि अमेरिका केंद्रित.
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…