बिजनेस

लुक्स ही नहीं सुरक्षा के मामले में भी जबरदस्त है Volkswagen Virtus और Skoda Salvia, एक्सीडेंट होने पर भी नहीं आएगी चोट

अगर आपको गाड़ियों का शौक है तो ये ख़बर आपके लिए है। भारत में बनी Volkswagen Virtus और Skoda Slavia ने NCAP के क्रैश टेस्ट में 0 से 5 स्टार की रेटिंग प्राप्त कर चौंकाने वाले प्रदर्शन किए हैं। आपको बता दें की ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) जो गाड़ियों की सुरक्षा का मूल्यांकन करता है, उसने हाल ही में क्रैश टेस्ट किए जिसमें फ़ॉक्सवैगन ग्रुप की सेडान कार्स ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं। ब्रिटेन में स्थित टेस्टिंग रेटिंग एजेंसी के क्रैश टेस्ट में दोनों मिड साइज सेडानों को देश की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार किया गया है।

Also Read: कौन थी Twitter की नीली चिड़िया, क्यों Twitter के फाउंडर्स ने बनाया मीम डॉज को कंपनी का लोगो, जानें पूरी डीटेल

Volkswagen Virtus और Skoda Slavia: क्रैश टेस्ट के नतीजे

Volkswagen Virtus और Skoda Slavia ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की हैं। आम आदमी के नज़रिए से देखें तो इन गाड़ियों ने 34 में से 29.71 प्वाइंट हासिल किए हैं जो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बढ़िया है। वहीं, बच्चों के लिए इन गाड़ियों ने 49 में से 42 प्वाइंट हासिल किए हैं। इन गाड़ियों को बॉडी शैल को स्थिर बनाने और आगे के भार को सहने में सक्षम होने की डिग्री भी दी गई है।

अहम बात यह है कि Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun SUV की तरह ही ग्लोबल एनसीएपी (NCAP) के नवीनीकृत प्रोटोकॉल के बाद, Slavia और Virtus के क्रैश टेस्ट किए गए हैं। नए पैरामीटर्स के मुताबिक, सभी टेस्ट किए गए मॉडलों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), पेडेस्ट्रियन सेफ्टी और साइड इंपैक्ट पोल एसेसमेंट के लिए फ्रंट और साइड इंपैक्ट सेफ्टी भी शामिल हैं।

ये फीचर्स Volkswagen Virtus और Skoda Slavia को बनाते हैं सुरक्षित

बात की जाए सेफ्टी की तो आप निश्चिंत हो जाइए क्योंकि Volkswagen Virtus और Skoda Slavia में 6 एयरबैग्स, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट सहित एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर मौजूद है। इसी के साथ रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हाई-स्पीड अलर्ट, मल्टी कोलिशन ब्रेक (MCB), और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक सिस्टम (EDL) भी इन गाडियों के फीचर्स में शामिल हैं। साथ ही, इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के अलावा कई अन्य फीचर्स भी हैं।

Also Read: SCSS, SSY, NSC समेत कई स्कीम्स के लिए मोदी सरकार का खुला खज़ाना, ब्याज दर में 70 BPS की बढ़ोतरी

क्या है इन गाड़ियों की कीमतें?

Volkswagen Virtus और Skoda Slavia के फीचर्स ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन लगाया गया है। जिसकी मदद से 113 bhp की ताकत तक पहुंचा जा सकता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर AT ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मौजूद है।

इसी के साथ, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia में 1.5-लीटर TSI इंजन भी उपलब्ध है, जो 148 bhp की ताकत तक आसानी से जा सकता है। आपको बता दें की इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन भी जुड़ा हुआ है।

इन गाडियों की कीमतों की बात करें तो वर्तमान में वोल्क्सवैगन वर्टस की कीमत 11.48 लाख रुपये से 18.57 लाख रुपये के बीच है। जबकि स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत 11.39 लाख रुपये से 18.45 लाख रुपये के बीच है।

Shruti Rag

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

12 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

31 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

37 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

55 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

59 minutes ago