महाकुंभ 2025

MahaKumbh 2025: महाकुंभ से पहले महामना मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा

महाकुंभनगर: महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा की तिथि से होने जा रहा है. इसे लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं. इसी क्रम में वन विभाग यमुना बैंक रोड पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है. पार्क में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा भी लगाई जाएगी.

इसके साथ ही पार्क के नये प्रवेशद्वार, वन्य जीवों की कलाकृतियां और महिला व पुरुष प्रसाधन का भी निर्माण किया जाएगा. यह महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव और उन्हें प्रयागराज की महान विभूतियों से परिचित करवाने का प्रयास है.

पार्क में लगेगी महामना की प्रतिमा

बता दें, प्रत्येक बारह वर्ष पर महाकुंभ का आयोजन प्रयागराजवासियों के लिए हमेशा गर्व और सम्मान का विषय रहा है. प्राचीन काल से महाकुंभ के आयोजन में साधु, संन्यासी, राजा-महाराज और तीर्थपुरोहितों के साथ प्रयागराज की महान विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं. उनमें से महामना मदन मोहन मालवीय जी का नाम सर्वप्रथम है. महामना ने अंग्रेजों के विदेशी शासन के दौर में भी महाकुंभ की सनातन परंपरा को खण्डित नहीं होने दिया, बल्कि अंग्रेज शासकों को महाकुंभ का आयोजन करने के लिए सशर्त तैयार भी किया.

सीएम योगी की नीति राष्ट्रीय संस्कृति के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान करने की रही है. इसी क्रम में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा लगाई जाएगी. उनकी प्रतिमा वन विभाग के यमुना बैंक स्थित मदन मोहन मालवीय पार्क में लगाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: सीएम योगी के निर्देश पर स्वच्छता का रखा जा रहा विशेष ध्यान, 24 घंटे अलर्ट रहेगी स्वास्थ्य विभाग की Vector Control Unit

2 करोड़ में तैयार हो रहा मदन मोहन पार्क

प्रयागराज के जिला वन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुंभ के अवसर पर मदन मोहन मालवीय पार्क का लगभग 2 करोड़ रुपए की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. पार्क में महामना की मूर्ति निर्माण के साथ पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जाएगा.

साथ ही पार्क में बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए वन्य जीवों की कलाकृतियां भी बनाई जाएगी. जिनसे परिचित हो कर बच्चे वन्य जीवों के संरक्षण की ओर प्रेरित होंगे. इसके अतिरिक्त पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के टॉयलेट भी बनवाए जाएंगे. सीएम के निर्देश के मुताबिक ये कार्य महाकुंभ से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

8 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

20 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

58 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago