मनोरंजन

Delhi Metro: मेट्रो में बिकनी पहने वाली लड़की ने DMRC के बयान का दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के कम कपड़ों में सफर करने का वीडियो वायरल हुआ था. दिल्ली मेट्रो में एक लड़की ने अपनी पसंद के कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. उन्होंने एक DIY ब्रालेट पहना था जिसे उन्होंने स्कर्ट के साथ पेयर किया था. लड़की के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने के तुरंत बाद, लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि वह कौन थी. अब आखिरकार अब युवती की पहचान हो गई है. उसका नाम रिदम चानना है.

वीडियो शूट करने वालों से भी दिक्कत होनी चाहिए

वीडियो वायरल होने के बाद DMRC ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया. इस पर रिदम चानना ने कहा कि ‘यह अजीब है कि डीएमआरसी अब मेट्रो के अंदर वीडियोग्राफी नहीं करने के अपने ही नियम को भूल गई है. अगर उन्हें मेरे पहनावे से दिक्कत है तो उन्हें इसे शूट करने वालों से भी दिक्कत होनी चाहिए. रिदम ने आगे कहा कि वह कई महीनों से ऐसे ही सफर कर रही हैं. उन्होंने कहा, “यह अब वायरल हो गया है. मुझे दिल्ली की पिंक लाइन पर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन किसी अन्य लाइन पर मुझे इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है.”

डीएमआरसी ने एक बयान जारी किया

दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को एक बयान जारी किया. इसमें डीएमआरसी ने कहा कि वह अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है. दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया कि यात्री को ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए और न ही उसे ऐसी कोई ड्रेस पहननी चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmad: 10 लाख की रंगदारी मामले में भी बना रिमांड, अतीक अहमद का बयान दर्ज करने साबरमती जेल जाएगी यूपी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

वहीं दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया कि डीएमआरसी के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस एक्ट की धारा 59 के तहत ‘अश्लीलता’ को दंडनीय अपराध रखा गया है. इतना ही नहीं, डीएमआरसी ने लोगों से अपील की कि पैसेंजर मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago