Walmart ने भारत में अपने विस्तार को और मजबूत करते हुए चेन्नई में दूसरा ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है. यह शहर अब सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग के लिए नहीं, बल्कि तेजी से टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है.
वैश्विक कंपनियां अब भारत में अपने डेली ऑपरेशन्स, रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी के लिए लोकल टेक्नोलॉजी सेंटर्स खोल रही हैं. इससे बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में कॉमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर को फायदा हुआ है. अब चेन्नई भी इस रेस में शामिल हो गया है.
Walmart ने इस नए ऑफिस के लिए 4.65 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जगह लीज पर ली है. यह जगह लगभग आठ फुटबॉल के मैदानों के बराबर है. कंपनी ने यह लीज पांच साल की शुरुआती अवधि के लिए ली है, जो नवंबर 2025 से शुरू होगी.
हालांकि Walmart भारत में सुपरमार्केट नहीं चलाता, लेकिन इसके टेक्नोलॉजी ऑफिस चेन्नई और बेंगलुरु में पहले से मौजूद हैं. खास बात यह है कि बेंगलुरु में स्थित इसका ऑफिस Walmart का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी हब है, जहां 8,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं.
AstraZeneca, UPS और Pfizer जैसी बड़ी ग्लोबल कंपनियों ने भी चेन्नई में अपने टेक्नोलॉजी सेंटर्स शुरू किए हैं. इससे यह साफ है कि चेन्नई अब केवल मैन्युफैक्चरिंग नहीं, बल्कि ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए भी पसंदीदा जगह बन रहा है.
Walmart ने इस डील पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यह कदम भारत में उसके बढ़ते टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट को दिखाता है.
ये भी पढ़ें: भारत में iPhone की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में Apple ने की3 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट
-भारत एक्सप्रेस
Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…
DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…
UP Roadways Record: दिवाली के दौरान 6 से 11 नवंबर तक यूपी रोडवेज की बसों…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…
PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…