बिजनेस

भारतीय व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट में 2025 की पहली छमाही आएगी तेजी, बढ़ेंगी भर्तियां : रिपोर्ट

भारतीय व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि इस साल की पहली छमाही में 96 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स भर्ती को लेकर आशावान है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 92 प्रतिशत पर था. यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट में दी गई. नौकरीडॉटकॉम की रिपोर्ट में बताया गया कि इन 96 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स में से 58 प्रतिशत नई पद निकाल रहे हैं, साथ ही मौजूदा पदों पर भी भर्ती कर रहे हैं. पिछले साल यह आंकड़ा 48 प्रतिशत पर था.

बाकी बचे एम्प्लॉयर्स में से 18 प्रतिशत नई नियुक्तियां करना चाहते हैं. वहीं, 20 प्रतिशत पुराने पदों (रिप्लेसमेंट) पर ही भर्ती कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि छंटनी में कमी आने की उम्मीद है. ऐसी उम्मीद रखने वाले एम्प्लॉयर्स का अनुपात 2024 में 3 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 2 प्रतिशत रह गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के व्हाइट-कॉलर जॉब बाजार ने फरवरी में साल-दर-साल 4% की स्थिर वृद्धि दर्ज की है.

आईटी पदों की संख्या में इंडस्ट्री में इजाफा हुआ

आईटी पदों की संख्या में सभी इंडस्ट्री में इजाफा देखने को मिला है. 37 प्रतिशत नियोक्ता आईटी पदों को प्राथमिकता दे रहे हैं. यह 2024 में 24 प्रतिशत था. 3-8 साल के अनुभव वाले पेशेवर 2025 के जॉब मार्केट के लिए खुद को सबसे बेहतर स्थिति में हैं. नियोक्ता सक्रिय रूप से मध्य-करियर पेशेवरों को टारगेट कर रहे हैं, जो पिछले साल के 53 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 58 प्रतिशत की भर्ती गतिविधि के लिए जिम्मेदार होंगे.

नौकरीडॉटकॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. पवन गोयल ने कहा, “वर्ष 2025 की पहली छमाही के लिए पर्याप्त वेतन वृद्धि योजनाओं द्वारा समर्थित कंपनियों के मजबूत भर्ती प्लान को देखना उत्साहजनक है. सभी सेक्टरों में नई नौकरियों के सृजन और रिप्लेसमेंट भर्ती दोनों पर कंपनियों द्वारा नए सिरे से ध्यान केंद्रित करना वर्ष की पहली छमाही के सकारात्मक होने का संकेत देता है.”

नए स्नातकों के पास भी आशावादी होने का कारण है. 34 प्रतिशत नियोक्ता इस बात को स्वीकारते हैं कि कैम्पस में नियुक्तियां योजना के अनुसार जारी रहेंगी (पिछले वर्ष यह आंकड़ा 30 प्रतिशत था), जिससे नए स्नातकों को कार्यबल में अधिक स्थिर प्रवेश मिलेगा.


ये भी पढ़ें: जनवरी-फरवरी में स्टार्टअप के लिए प्राइवेट इक्विटी-वेंचर कैपिटल निवेश में जोरदार उछाल, फंडिग 1 अरब डॉलर पार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

44 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago