बिजनेस

Year Ender 2024: इस साल लॉन्च हुए इन स्टार्टअप कंपनियों के IPO ने निवेशकों को किया मालामाल

Year Ender 2024: भारत में 2024 में बड़ी संख्या में कंपनियों द्वारा आईपीओ लॉन्च किए गए. इनमें से कई स्टार्टअप थे, जिनके आईपीओ ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. इंश्योरेंस स्टार्टअप गो डिजिट का आईपीओ मई 2024 में आया था. इस आईपीओ का साइज 2,614 करोड़ रुपये था. इसका प्राइस बैंड 258 रुपये से लेकर 272 रुपये था. 19 दिसंबर को शेयर 331 रुपये पर बंद हुआ. शेयर आईपीओ प्राइस से अब तक निवेशकों को करीब 21 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.

मई में आया था ये आईपीओ

ऑफिस स्पेस स्टार्टअप औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का आईपीओ मई में आया था. इस आईपीओ का साइज 599 करोड़ रुपये था. इसका प्राइस बैंड 364 रुपये से लेकर 383 रुपये तय किया गया था. यह शेयर 432 रुपये पर लिस्ट हुआ था. 19 दिसंबर को शेयर 725 रुपये पर बंद हुआ था. अब तक शेयर निवेशकों को करीब 90 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.

ट्रैवल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाले स्टार्टअप इक्सिगो (एलई ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड) का आईपीओ इस साल जून में आया था. इस आईपीओ का इश्यू साइज 740 करोड़ रुपये था. इसका प्राइस बैंड 88 रुपये से लेकर 93 रुपये के बीच था. 19 दिसंबर को शेयर 158 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर अपने आईपीओ प्राइस से अब तक निवेशकों को 69 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ नवंबर में आया था. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 259 रुपये से लेकर 273 रुपये प्रति शेयर था. इसका पब्लिक इश्यू का साइज 1,114 करोड़ रुपये था. यह पब्लिक इश्यू नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 280 रुपये में लिस्ट हुआ था. यह शेयर 19 दिसंबर को 498 रुपये पर बंद हुआ था. अब तक यह शेयर निवेशकों को 82 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.

ये भी पढ़ें- NIPL अगले साल UPI को चार से छह अतिरिक्त देशों में लॉन्च करने की योजना बना रहा

फर्स्टक्राई (ब्रेनबीज सॉल्यूशंस) का आईपीओ इस अगस्त में आया था. इसका प्राइसबैंड 440 रुपये से लेकर 465 रुपये था. इस पब्लिक इश्यू का साइज 4,193 करोड़ रुपये था. 19 दिसंबर को फर्स्टक्राई का शेयर 606 रुपये पर बंद हुआ. अब तक शेयर अपने निवेशकों को 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

8 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

11 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

25 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

42 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

59 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

1 hour ago