दुनिया

Year Ender 2024: अर्जेंटीना में विमान हादसे से लेकर रूसी वायुसेना के प्लेन क्रैश तक, इन हादसों से दहली दुनिया

Plane Crashes in 2024 : साल 2024 खत्‍म हो रहा है. साल जाते-जाते साउथ अमेरिकन देश अर्जेंटीना में बुधवार को हवा में उड़ता एक विमान एक घर से टकरा गया. इस हादसे में विमान में सवार दो पायलटों की मृत्यु हो गई. यह हादसा ब्यूनस आयर्स प्रांत के सैन फर्नांडो एयरपोर्ट के पास हुआ.

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया, ‘विमान रनवे से बहुत दूर उतरा, किसी कारणवश ब्रेक नहीं लगा सका और एयरपोर्ट के पास स्थित घरों से टकरा गया.’

आपको बता दें कि यह साल कई भीषण विमान हादसों का गवाह रहा है, जिन्होंने दुनिया को झकझोर दिया.

⊕ 2024 में हुए प्रमुख विमान हादसे ⊕


2 जनवरी 2024 : जापान के टोक्यो में हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर टक्कर हुई. जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 516, जो सपोरो से आ रही थी, जापान कोस्ट गार्ड के विमान से टकरा गई और दोनों विमानों में आग लग गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों विमान पूरी तरह से तबाह हो गए. फ्लाइट 516 के सभी 367 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया. कोस्ट गार्ड एयरक्राफ्ट में 6 लोग सवार थे. कप्तान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गए जबकि शेष पांच चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई.

24 जनवरी 2024 : रूसी वायु सेना का इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान बेलगोरोड ओब्लास्ट में रूस के कोरोचन्स्की जिले में क्रैश हो गया. यूक्रेनी बॉर्डर के पास हुए इस हादसे में प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. रूस ने आरोप लगाया कि विमान को यूक्रेन ने मार गिराया. एयरक्राफ्ट रूस-यूक्रेन जंग के दौरान पकड़े गए 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों के साथ-साथ छह चालक दल के सदस्यों और तीन गार्डों को ले जा रहा था.

12 मार्च 2024 : रूस के इवानोवो ओब्लास्ट में एक इल्युशिन ‘आईएल-76’ कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में पंद्रह लोग सवार थे; आठ चालक दल और सात यात्री. कोई भी जीवित नहीं बचा. रूसी सूत्रों ने कहा कि इसके एक इंजन में आग लग गई और विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना का सबसे संभावित कारण इंजन में आग लगना बताया.

19 मई 2024 : ईरानी वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर ईरान के पूर्वी अजरबैजान के उजी गांव के पास क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर में ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी रईसी सवार थे. उनके साथ विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर-जनरल मालेक रहमती, पूर्वी अजरबैजान में सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि मोहम्मद अली अले-हाशम, राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम के प्रमुख और तीन उड़ान चालक दल के सदस्य भी हेलीकॉप्टर में थे.

इस हादसे में सभी सवारियों की मौत हो गई. 1 सितंबर को इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के सर्वोच्च बोर्ड ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला कि हेलीकॉप्टर क्रैश मुख्य रूप से घने कोहरे, खराब चुनौतीपूर्ण वायुमंडलीय और जलवायु मौसम की स्थिति की वजह से हुआ.

10 जून 2024 : मलावी के उप-राष्ट्रपति सौलोस चिलिमा, पूर्व प्रथम महिला पेट्रीसिया शैनिल मुलुजी और सात अन्य लोगों को ले जा रहा मलावी रक्षा बल ‘डोर्नियर 228’ विमान नखाता खाड़ी जिले के चिकनगावा वन रिजर्व में क्रैश हो गया. विमान में सवार सभी लोग मारे गए. इसे मलावी की सबसे घातक विमानन दुर्घटना कहा गया. विमान में सवार लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तरी क्षेत्र के लिलोंग्वे से म्जुजू एयर पोर्ट जा रहे थे.

24 जुलाई 2024 : सौर्या एयरलाइंस का एक प्लेन नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयर पोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. विमान में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई.

9 अगस्त 2024 : वोएपास फ्लाइट 2283, कैस्कवेल से ग्वारूलहोस के लिए एक निर्धारित घरेलू ब्राजीलियाई पैसेंजर फ्लाइट थी. 9 अगस्त 2024 को, प्लेन साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो में क्रैश यह क्रैश हो गई. विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना जुलाई 2007 में ‘टैम एयरलाइंस की फ्लाइट 3054 हादसे’ के बाद से ब्राजील में सबसे घातक विमानन दुर्घटना थी.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

11 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago