मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 10 उग्रवादियों को किया ढेर
मणिपुर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. बुधवार को चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों से उग्रवादियों (Militants) की मुठभेड़ हो गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने 10 उग्रवादियों को मार गिराया. उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है.
सेना की पूर्वी कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास उग्रवादियों (Militants) की आवाजाही की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने 14 मई एक अभियान शुरू किया.”
सेना ने बताया कि “ऑपरेशन के दौरान, संदिग्ध उग्रवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी की, जिस पर सुरक्षाबलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. पोस्ट में आगे लिखा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है.”
यह भी पढ़ें- ‘Make In India’ पहल ने रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में देश को बनाया आत्मनिर्भर, PM मोदी का नेतृत्व दूरदर्शी
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…