कारोबारी गोपाल खेमका की सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार.
बिहार की राजधानी पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए सुपारी देने वाले बिल्डर अशोक साव को गिरफ्तार किया है. अशोक साव को ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. हालांकि इसको लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक पुष्टि नहीं की गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक साव ने कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या के लिए 10 लाख रुपये शूटर्स को दिए थे. खेमका हत्याकांड मामले में पटना पुलिस ने आज (8 जुलाई) ही तड़के सुबह शूटर्स को हथियार देने वाले विकास को मुठभेड़ में मार गिराया था.
यह भी पढ़ें- Patna: गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, STF ने दूसरे आरोपी विकास को मुठभेड़ में किया ढेर
बता दें कि बीती रात पुलिस ने सबसे पहले शूटर उमेश कुमार को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के अनुसार शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस की टीम उसकी निशानदेही पर छापेमारी करने उस अपराधी के ठिकाने पर गई थी, जहां से उमेश यादव को हथियार सप्लाई किया गया था. जब पुलिस वहां पहुंची, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हथियार सप्लाई करने वाला विकास ढेर हो गया.मुठभेड़ की यह घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दामाड़िया में हुई है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगो को गिरफ्तार किया है.
-भारत एक्सप्रेस
NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…
Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…