Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Patna: गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, STF ने दूसरे आरोपी विकास को मुठभेड़ में किया ढेर

बिहार के पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पटना एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी विकास को मुठभेड़ में मार गिराया है.

Gopal Khemka

गोपाल खेमका हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में ढेर.

बिहार के पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या मामले में पटना एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी विकास को मुठभेड़ में मार गिराया है. इससे पहले पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार किया था.

एसटीएफ ने शूटर उमेश को किया था गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस की टीम उसकी निशानदेही पर छापेमारी करने उस अपराधी के ठिकाने पर गई थी, जहां से उमेश यादव को हथियार सप्लाई किया गया था. जब पुलिस वहां पहुंची, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हथियार सप्लाई करने वाला विकास ढेर हो गया.मुठभेड़ की यह घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दामाड़िया में हुई है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगो को गिरफ्तार किया है. जिसमे सुपारी देने वाला बिल्डर भी शामिल है.

डीजीपी ने Gopal Khemka मर्डर केस को लेकर क्या कहा?

मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने सोमवार को कहा कि हर संभावित एंगल से हत्याकांड की जांच जारी है और पुलिस केस क्रैक करने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. एक-दो दिनों में पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा. उन्होंने कहा था कि पटना के बांकीपुर क्लब का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, लेकिन वहां सीसीटीवी का बैकअप उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

यह भी पढ़ें- Gopal Khemka हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, शूटर उमेश कुमार गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (4 जुलाई) देर रात पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित रामगुलाम चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. एसआईटी को इस मामले में जल्द से जल्द ठोस नतीजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तमाम खुफिया इकाइयों को भी इस केस में एक्टिव कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital