Urdu Conclave 2026

Patna: गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार, बताया जा रहा हत्याकांड का मास्टरमाइंड

बिहार की राजधानी पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए सुपारी देने वाले अशोक साव को गिरफ्तार किया है.

Gopal Khemka

कारोबारी गोपाल खेमका की सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार.

बिहार की राजधानी पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए सुपारी देने वाले बिल्डर अशोक साव को गिरफ्तार किया है. अशोक साव को ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. हालांकि इसको लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक पुष्टि नहीं की गई है.

10 लाख रुपये देकर करवाई Gopal Khemka की हत्या

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक साव ने कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या के लिए 10 लाख रुपये शूटर्स को दिए थे. खेमका हत्याकांड मामले में पटना पुलिस ने आज (8 जुलाई) ही तड़के सुबह शूटर्स को हथियार देने वाले विकास को मुठभेड़ में मार गिराया था.

यह भी पढ़ें- Patna: गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, STF ने दूसरे आरोपी विकास को मुठभेड़ में किया ढेर

बता दें कि बीती रात पुलिस ने सबसे पहले शूटर उमेश कुमार को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के अनुसार शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस की टीम उसकी निशानदेही पर छापेमारी करने उस अपराधी के ठिकाने पर गई थी, जहां से उमेश यादव को हथियार सप्लाई किया गया था. जब पुलिस वहां पहुंची, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

मुठभेड़ में मारा गया विकास

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हथियार सप्लाई करने वाला विकास ढेर हो गया.मुठभेड़ की यह घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दामाड़िया में हुई है. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगो को गिरफ्तार किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read