Assam Wife Killed Husband: असम के कछार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 28 साल की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पहले पति को खाने में नींद की गोलियां दी गईं, फिर घर में ही उसकी जान ले ली गई. मामला तब सामने आया जब मृतक के भाई को शक हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
मृतक की पहचान 38 वर्षीय इमरान हुसैन बरभुइया के रूप में हुई है, जो हाल ही में ग्राम पंचायत अध्यक्ष बने थे. 11 अगस्त को उनकी मौत हुई और परिवार ने इसे हार्ट अटैक बताया. अगले दिन शव को दफना दिया गया. लेकिन कुछ दिनों बाद पत्नी ने संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की, जिससे मृतक के भाई को शक हुआ. उन्होंने 20 अगस्त को ढोलाई थाने में केस दर्ज कराया.
पुलिस ने जांच शुरू की और 22 अगस्त को कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पूछताछ में पता चला कि पत्नी रीना बेगम और मृतक का ड्राइवर बशीरुज्जमान लश्कर उर्फ बिजू के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे. हत्या की रात बिजू ने नींद की गोलियां दीं, जिन्हें रीना ने इमरान के खाने में मिला दिया. इमरान की उसी रात मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी है गोली
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रीना और बिजू के बीच वॉट्सऐप चैट से हत्या की साजिश और विदेश भागने की योजना का खुलासा हुआ. एक चैट में रीना ने लिखा था, “अब तक तो शव कब्र में सड़ चुका होगा, चिंता मत करो.”
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग स्तब्ध हैं कि प्यार के नाम पर इतनी बड़ी साजिश रची गई. अब पूरा गांव न्याय की मांग कर रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…
Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…