बेंगलुरु अब सिर्फ टेक सिटी नहीं, बल्कि Apple के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि Apple के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने बेंगलुरु के देवनहल्ली में अपने नए प्लांट में iPhone 17 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.
यह यूनिट Foxconn की चीन के बाहर दूसरी सबसे बड़ी फैक्ट्री है जिसे ₹25,000 करोड़ (यानी $2.8 बिलियन) के निवेश से तैयार किया गया है. मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ स्मार्टफोन असेंबली नहीं है बल्कि कर्नाटक को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
इसे भी पढ़ें-भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में ‘Made in India’ की धमाकेदार एंट्री
Apple अब भारत में अपने प्रोडक्शन (Production) को तेजी से बढ़ा रहा है. कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल 60 मिलियन iPhones भारत में बनाए जाएं जो पिछले साल के 35–40 मिलियन यूनिट्स से काफी ज्यादा है. Apple CEO टिम कुक ने भी हाल ही में कहा था कि जून 2025 में अमेरिका में बिके ज्यादातर iPhones भारत में बने थे.
इसे भी पढ़ें-अगस्त में भारत की प्राइवेट इकॉनमी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त उछाल
हालांकि शुरुआत में कुछ तकनीकी चुनौतियां आईं जैसे कई चीनी इंजीनियरों का अचानक लौट जाना लेकिन Foxconn ने जल्दी ही ताइवान और अन्य देशों से एक्सपर्ट्स बुलाकर काम को पटरी पर ला दिया.
इसे भी पढ़ें-भारत की बड़ी छलांग, Izmomicro ने बनाया अगली पीढ़ी का सेमीकंडक्टर प्लेटफॉर्म, शेयरों में जबरदस्त उछाल
बेंगलुरु का यह नया प्लांट न सिर्फ भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत को दिखाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि भारत अब सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन का ग्लोबल सेंटर बनता जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…